Skip to main content

ताजा खबर

DC Retained & Released Players 2025: दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की पूरी सूची, साथ ही बची हुई राशि देखें

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)

आज यानी 31 अक्टूबर को इंडियन प्रीमियर लीग की सभी फ्रेंचाइजियों को आगामी 2025 सीजन के लिए अपने रिटेंशन किए गए खिलाड़ियों के लिस्ट की घोषणा करनी है। इसी के साथ इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है।

दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी सीजन के लिए अक्षर पटेल को 16.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया है जबकि इस लिस्ट में बेहतरीन स्पिनर कुलदीप यादव भी हैं जिन्हें 13.25 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है। बता दें कि, यह दोनों टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक नहीं है और आईपीएल 2024 में भी इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी थी।

दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज Tristan Stubbs को भी रिटेन किया गया है। दिल्ली फ्रेंचाइजी ने उन्हें 10 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। इस लिस्ट में चौथे खिलाड़ी अभिषेक पोरेल हैं जिन्हें 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को किया रिलीज

सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि दिल्ली फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान और आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है। भले ही रिटेन किए गए चारों खिलाड़ियों का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में शानदार रहा था लेकिन ऋषभ पंत दिल्ली टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

भले ही ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली फ्रेंचाइजी आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह ना बना पाई हो लेकिन उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। हालांकि ऐसा भी देखने को मिल सकता है कि 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी राइट टू मैच कार्ड के जरिए ऋषभ पंत को वापस अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

ऋषभ पंत के अलावा टीम ने और भी कई धाकड़ खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया है जिसमें मिचेल मार्च, मुकेश कुमार, खलील अहमद और Jake Fraser-McGurk का भी नाम शामिल है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन अब और भी रोमांचक हो गया है क्योंकि इन सभी खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगाई जा सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स रिटेन किए गए खिलाड़ी 2025

खिलाड़ी
रोल
प्राइस
ट्रिस्टन स्टब्स
ऑलराउंडर
10 करोड़
अक्षर पटेल
ऑलराउंडर
16.5 करोड़
कुलदीप यादव
गेंदबाज
13.25 करोड़
अभिषेक पोरेल
 विकेटकीपर/बल्लेबाज
4 करोड़

आईपीएल 2025 नीलामी के लिए दिल्ली कैपिटल्स का बचा हुआ पर्स

INR 76.25 करोड़

আরো ताजा खबर

ENG vs IND, 1st ODI: UK दौरे पर भारत ने चखा जीत का स्वाद! इंग्लैंड को 6 विकेट से दी मात

ENG vs IND, 1st ODI: India beat England by 6 wickets (image via getty) रविवार, 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में अक्षर पटेल के शानदार...

भारतीय क्रिकेट टीम से अलग होना चाहते हैं रयान टेन डोशेट, गंभीर के फैसले का इंतजार

Gautam Gambhir and Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट जल्द ही अपने पद से अलग हो सकते हैं। खबरों...

15 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND: भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में ली 1-0 की बढ़त...

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...