Skip to main content

ताजा खबर

DC Final Squad for IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां 

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)

DC Final Squad for IPL 2025 Mega Auction: सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में आज 25 नवंबर को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन के समाप्त होने के बाद, यह ऑक्शन भी खत्म हो गया। मेगा ऑक्शन में इन दो दिनों में 10 फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को खरीदने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया।

तो वहीं कुछ खिलाड़ियों ने आईपीएल नीलामी में इतिहास रचा, तो कई स्टार खिलाड़ियों को कोई भी खरीददार नहीं मिला। ऋषभ पंत इस ऑक्शन में 27 करोड़ में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने, तो कुछ स्टार भारतीय और कुछ विदेशी खिलाड़ियों को कोई भी खरीददार नहीं मिला।

खैर, इस मेगा ऑक्शन में साल 2020 आईपीएल सीजन की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने भी अपनी ऑक्शन रणनीति से खासा प्रभावित किया। टीम ने इस ऑक्शन में कुछ शानदार खिलाड़ियों को खरीदकर, टीम को और ज्यादा मजबूत कर लिया है।

कैपिटल्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को सिर्फ 14 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा, तो साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को सिर्फ दो करोड़ के बेस प्राइस में खरीदकर अपने साथ जोड़ा।

इसके अलावा पिछले आईपीएल ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे मिचेल स्टार्क को DC ने सिर्फ 11.75 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया। खैर, आइए देखते हैं आईपीएल के 18वें सीजन के लिए कैसी दिखती है दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम व स्क्वाॅड:

IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की पूरी टीम

 नाम (Name)
 रोल (Role)
 प्राइस (Price)
अक्षर पटेल (R)
ऑलराउंडर
16.50 करोड़
केएल राहुल
बल्लेबाज
14 करोड़
कुलदीप यादव (R)
गेंदबाज
13.25 करोड़
मिचेल स्टार्क
गेंदबाज
11.75 करोड़
टी नटराजन
गेंदबाज
10.75 करोड़
ट्रिस्टन स्टब्स (R)
बल्लेबाज
10 करोड़
जैक फ्रेजर मैगर्क (RTM)
बल्लेबाज
9 करोड़
मुकेश कुमार (RTM)
गेंदबाज
8 करोड़
हैरी ब्रूक
बल्लेबाज
6.25 करोड़
अभिषेक पोरेल (R)
विकेटकीपर बल्लेबाज
4 करोड़
आशुतोष शर्मा
ऑलराउंडर
3.80 करोड़
मोहित शर्मा
गेंदबाज
2.20 करोड़
फाफ डु प्लेसिस
बल्लेबाज
2 करोड़
समीर रिजवी
ऑलराउंडर
95 लाख
डोनावन फरेरा
ऑलराउंडर
75 लाख
दुशमंता चमीरा
गेंदबाज
75 लाख
विपराज निगम
ऑलराउंडर
50 लाख
करुण नायर
बल्लेबाज
50 लाख
माधव तिवारी
ऑलराउंडर
40 लाख
मनवंत कुमार
ऑलराउंडर
30 लाख
दर्शन नालकंडे
ऑलराउंडर
30 लाख
अजय मंडल
ऑलराउंडर
30 लाख

पर्स खर्च – 119.80 करोड़

पर्स बचा – 0.20 करोड़

खिलाड़ी खरीदे – 23/25

विदेशी खिलाड़ी – 7/8

(नोट: R- रिटेन, RTM- राइट टू मैच कार्ड)

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...