Skip to main content

ताजा खबर

DC ने इस वर्ल्ड चैंपियन को बनाया अपना बॉलिंग कोच, तीन टीमों के लिए खेल चुका है IPL

Munaf Patel (Photo by Qamar Sibtain/India Today Group/Getty Images)

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में होने वाला है। सभी फ्रेंचाइजी इन दिनों ऑक्शन की तैयारी में जुटी हुई है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने ऑक्शन से पहले एक बड़ा कदम उठाया है। डीसी ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को अपना बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। फ्रेंजाइजी ने मंगलवार को ये खबर साझा की। मुनाफ  2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

मुनाफ पटेल के करियर की बात करें तो उन्होंने तीनों फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने किया है। उन्होंने 13 टेस्ट, 70 वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें क्रमश: 35, 86 और 4 विकेट लिए हैं। उन्हें आईपीएल का भी अपार अनुभव है। वह राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 63 आईपीएल मैचों में 74 विकेट लिए। उन्होंने आखिरी आईपीएल मैच 2017 में खेला था।

आपको बता दें कि, दिल्ली ने मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इस लिस्ट में ऑलराउंडर अक्षर पटेल, स्पिनर कुलदीप यादव, साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर ट्रिस्टन स्टब्स और अनकैप्ड प्लेयर अभिषेक पोरेल का नाम है। डीसी ने स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया। पंत डीसी के कप्तान थे। पंत अब ऑक्शन में उतरेंगे और उनपर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में किए तीन बड़े बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स ने एक महीने के अंदर सपोर्ट स्टाफ में तीन बड़े बदलाव किए हैं। डीसी ने 17 अक्टूबर को पूर्व भारतीय खिलाड़ी हेमांग बदानी को हेड कोच जबकि वेणुगोपाल राव को क्रिकेट निदेशक बनाया था। 47 वर्षीय बदानी ने फ्रेंचाइजी में रिकी पोंटिंग की जगह ली। भारत के लिए चार टेस्ट और 40 वनडे खेल चुके बदानी को विभिन्न क्रिकेट लीग में कोचिंग का अनुभव है।

भारत के लिए 16 वनडे खेलने वाले राव 2009 में आईपीएल जीतने वाली डेक्कन चार्जर्स टीम का हिस्सा थे। डीसी ने अभी तक एक बार भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। उन्होंने एक बार आईपीएल फाइनल खेला है। अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आगामी सीजन में दिल्ली की कप्तान कौन होगा और उनके अंडर में टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...