Skip to main content

ताजा खबर

David Warner का नया इंस्टा पोस्ट हुआ सुपर वायरल, फैन्स ने लिखा- आप भारत का आधार कार्ड ले लो

David Warner (Image Credit- Instagram)

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज David Warner का भारत और यहां के लोगों से अलग ही लगाव है, जिसका नजारा हर दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है और इसी कड़ी में वॉर्नर का एक सोशल मीडिया पोस्ट इस समय तेजी से वायरल हो रहा है।

काफी वायरल होते हैं David Warner के वीडियो

जी हां, David Warner जो इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट शेयर करते हैं, वो हद से ज्यादा वायरल होते हैं। इन वीडियो में वॉर्नर साउथ और बॉलीवुड के फिल्मी सीन में अपना चहरा लगा देते हैं, साथ ही वो इंस्टा के जरिए साउथ एक्टर्स के लिए पोस्ट शेयर करते हैं। ऐसे में फैन्स बोलते हैं कि वॉर्नर को आधार कार्ड बना देना चाहिए भारत का। वॉर्नर का भारत को लेकर प्यार IPL के दौरान शुरू हुआ था, जो आज तक जारी है। साथ ही ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर भारतीय फैन्स के कमेंट्स को लाइक करता है और खुद भी कमेंट कर प्यार बरसाता है।

David Warner का ये पोस्ट हुआ सुपर वायरल

*इस समय David Warner का नया सोशल मीडिया पोस्ट हो रहा है तेजी से वायरल।
*पोस्ट के जरिए इस खिलाड़ी ने भारत के लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी है।
*इस सोशल मीडिया पोस्ट पर लाखों की संख्या में लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ गए।
*साथ ही कुछ फैन्स ने कमेंट कर लिखा की इस खिलाड़ी को भारत का आधार कार्ड दे दो।

आपको भी काफी पसंद आएगा David Warner का ये पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

फिर से कप्तानी करते हुए नजर आए ये खिलाड़ी

दूसरी ओर एक बार फिर से काफी लंबे समय बाद डेविड वॉर्नर कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, जहां वॉर्नर ये कप्तानी अगले बिग बैश लीग के सीजन में करेंगे। इस लीग में वॉर्नर सिडनी थंडर्स की कप्तानी करेंगे, ऐसे में वो क्रिस ग्रीन की जगह लेंगे। साथ ही देखना अहम होगा की उनकी कप्तानी टीम और फैन्स को कितनी पसंद आती है, साथ ही वो कप्तानी में कितने सफल हो पाते हैं।

कप्तान साहब की खुशी अलग लेवल पर है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sydney Thunder (@thunderbbl)

আরো ताजा खबर

LPL में पहली बार खेलते दिखेंगे शाहीन अफरीदी, PCB ने थमाया NOC; कैंडी रॉयल्स टीम में हुए शामिल

Shaheen Shah Afridi (image via getty) पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ मिलने के बाद लंका प्रीमियर लीग में अपना पहला...

“क्यों नहीं?” लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद अमोल मजूमदार ने किया विमेंस WTC का पुरजोर समर्थन

Amol Muzumdar backs Women’s World Test Championship after India’s historic Lord’s triumph (image via getty) सोमवार (13 जुलाई) को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारीतय महिला टीम की 270 रनों...

ENG vs IND: ‘T20I में मिली हार का असर नहीं पड़ेगा’ – वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान

ENG vs IND: Shubman Gill, Gautam Gambhir (image via getty) टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को भरोसा है कि हाल ही में इंग्लैंड के हाथों टी20आई सीरीज में 0-4...

14 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs NZ: जेडेन लेनॉक्स के पांच-विकेट हॉल के चलते न्यूजीलैंड पांच विकेट से जीता, सीरीज हुई 1-1 से बराबर सोमवार, 13...