Skip to main content

ताजा खबर

CSK के खिलाड़ी और उनकी पत्नी के बारे में जाने यहां

MS Dhoni and Sakshi Dhoni. (Image Source: X)

चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। चेन्नई टीम की ओर से महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

हालांकि आईपीएल 2024 में चेन्नई फ्रेंचाइजी की कप्तानी युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं। आज हम आपको बताते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी और उनकी पत्नी के बारे में यहां।

1- महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी

MS Dhoni and Sakshi Dhoni. (Image Source: X)

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी के बारे में तमाम लोगों को काफी अच्छी तरह से पता है। इस जोड़ी की कहानी महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में भी देखी गई थी। महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।

ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि आईपीएल 2024 के बाद धोनी इस शानदार टूर्नामेंट से भी संन्यास ले लेंगे। इस जोड़ी की तमाम लोग जमकर प्रशंसा करते हैं।

दीपक चहर की पत्नी जया भारद्वाज

Jaya Bhardwaj And Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)

दीपक चहर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल 2018 से हैं और वो टीम के महत्वपूर्ण तेज गेंदबाजों में से एक है। उन्होंने चेन्नई की ओर से 72 मैच खेले हैं और 75 विकेट अपने नाम किए हैं।

दीपक ने जया भारद्वाज के साथ शादी 1 जून 2022 को आगरा में की थी। दीपक ने जया को प्रपोज आईपीएल 2021 के पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के बाद किया था। जया भारद्वाज को चेन्नई और अपने पति के लिए अक्सर चीयर करते हुए देखा जाता है।

शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान

Shivam Dube and his wife. (Photo Source: Twitter)

शिवम दुबे आईपीएल 2022 में चेन्नई टीम में शामिल हुए थे। उनका प्रदर्शन चेन्नई टीम की ओर से आईपीएल में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए हैं।

स्पिनर्स के खिलाफ शिवम ने हमेशा ही काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। शिवम दुबे ने 16 जुलाई 2021 को अपनी गर्लफ्रेंड मॉडल और अभिनेता अंजुम खान के साथ शादी की थी। यह दोनों ही साथ में काफी अच्छा जीवन बिता रहे हैं।

4- रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा

Ravindra Jadeja and His Wife Rivaba Jadeja (Pic Source-Instagram)

रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने चेन्नई टीम की ओर से अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यही नहीं रवींद्र जडेजा उन कुछ खिलाड़ियों में से हैं जिनकी तारीफ महेंद्र सिंह धोनी भी करते हैं।

आईपीएल 2023 के फाइनल में रवींद्र जडेजा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाई थी। रिवाबा को भी अपने पति के लिए काफी बार स्टैंड्स पर बैठकर चीयर करते हुए देखा गया है। इस जोड़ी की भी कई लोग जमकर प्रशंसा करते हैं।

5- ऋतुराज गायकवाड़ की पत्नी उत्कर्ष पवार

Ruturaj Gaikwad and Utkarsha Pawar (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2024 में चेन्नई टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं। इस शानदार खिलाड़ी ने 58 आईपीएल मैच खेले हैं और 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

3 जून 2023 को ऋतुराज ने अपनी गर्लफ्रेंड उत्कर्ष पवार से महाबलेश्वर में शादी की थी। बता दें, उत्कर्ष पवार महाराष्ट्र की ओर से घरेलू क्रिकेट में भाग ले चुकी है।

6- अजिंक्य रहाणे की पत्नी राधिका धोपावकर

Ajinkya Rahane and his wife Radhika. (Photo Source: Instagram)

अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। चेन्नई टीम में जुड़ने से पहले तमाम लोगों का यही मानना था कि वो टी20 क्रिकेट नहीं खेल सकते। हालांकि उन्होंने आईपीएल में अपने एक नए अवतार को दुनिया के सामने रखा।

राधिका धोपावकर को हमेशा ही अजिंक्य रहाणे के लिए सपोर्ट करते हुए देखा गया है। राधिका धोपावकर रहाणे की बचपन की दोस्त है और इन दोनों की शादी 16 सितंबर 2016 को हुई थी।

7- Daryl Mitchell की पत्नी Amy Mitchell

Daryl Mitchell and Amy Mitchell (Pic Source-X)

Daryl Mitchell को चेन्नई टीम ने आईपीएल 2024 की नीलामी में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि यह शानदार ऑलराउंडर अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं। लेकिन न्यूजीलैंड की ओर से इस बेहतरीन ऑलराउंडर ने हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

Amy Mitchell Daryl की पत्नी है और उन्हें हमेशा ही अपने पति के लिए सपोर्ट करते हुए देखा गया है। इन दोनों की शादी 2017 में हुई थी और यह दोनों दो बच्चों के माता-पिता है। शादी से पहले इन दोनों ने एक दूसरे को तीन साल तक डेट किया था।

8- Shardul Thakur और उनकी पत्नी मिताली परुलकर

Shardul Thakur with His Wife (Pic Source-X)

Shardul Thakur भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे महत्वपूर्ण तेज गेंदबाजों में से एक है। उन्होंने अभी तक चेन्नई की ओर से 50 मैच खेले हैं और 55 विकेट अपने नाम किए हैं।

Shardul Thakur और मिताली पारुलकर 27 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंदे थे। इन दोनों ने मुंबई में मराठी स्टाइल में शादी की थी।

9- तुषार देशपांडे की पत्नी नभा गड्डंबर

Tushar Deshpande Weds Nabha Gaddamwar (Pic Source-Instagram)

चेन्नई सुपर किंग्स के बेहतरीन तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने 21 दिसंबर 2023 को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपनी स्कूल की क्रश नभा गड्डंबर से शादी की थी। बता दें, नभा गड्डंबर काफी अच्छी पेंटर भी है और उन्होंने अपने पति का हमेशा ही साथ दिया है।

आईपीएल 2022 की नीलामी में चेन्नई ने तुषार को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। तुषार देशपांडे ने 29 आईपीएल मैच में 31 विकेट झटके हैं।

10- रचिन रवींद्र की गर्लफ्रेंड Premila Morar

Rachin Ravindra With His GF Premila Morar (Pic Source-X)

रचिन रवींद्र ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और उनके इसी प्रदर्शन को देखकर आईपीएल 2024 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। अभी तक इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल 2024 में अपनी छाप नहीं छोड़ी है लेकिन बहुत जल्द उन्हें अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

रचिन की अभी तक शादी नहीं हुई है लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड का नाम Premila Morar है। Premila टैलेंटेड फैशन डिजाइनर है।

আরো ताजा खबर

IPL 2024: “ये मेरा Nature है…”- आखिरी गेंद पर SRH को मैच जीताने के बाद भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान

Bhuvneshwar Kumar (Photo Source: BCCI/IPL)IPL 2024, SRH vs RR: Bhuvneshwar Kumar Won POTM Award: आईपीएल 2024 के 50वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हराया।...

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: SRH vs RR, मैच-50 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे

T. Natrajan, Pat Cummins & Riyan Parag (Photo Source: BCCI/IPL)IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 50वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 1...

IPL 2024: थ्रिलर मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने दिखाया अपना जलवा, SRH ने अपने घर में RR को दी करारी शिकस्त

Sunrisers Hyderabad (Pic Source-X)आज यानी 2 मई को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बेहतरीन मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स...

IPL 2024 Points Table: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए RR को करना होगा और इंतजार, SRH की जीत से CSK को हुआ तगड़ा नुकसान

SRH vs RR (Photo Source: BCCI/IPL)IPL 2024 Points Table: आईपीएल 2024 के 50वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 1 रन से हार झेलनी पड़ी। इस मैच...