Skip to main content

ताजा खबर

CSK की नई फ्लाइट को देख हैरान रह गए महेंद्र सिंह धोनी, यह रही वीडियो

MS DHONI (PIC SOURCE-X)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग से भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 को अपने नाम किया है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जि समें महेंद्र सिंह धोनी CSK की नई फ्लाइट को काफी करीब से देख रहे हैं। बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आते हैं। दिग्गज खिलाड़ी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है।

हालांकि आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की ओर से महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए देखा जाएगा। तमाम फैंस इस बात से काफी खुश है कि आईपीएल के आगामी सीजन में भी महेंद्र सिंह धोनी अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘Well, Well, Well, Coincidence’

यह रही वीडियो:

MS Dhoni looking at the new flight of CSK for IPL 2025. 💛 pic.twitter.com/nM7quPk9C9

— Johns. (@CricCrazyJohns) December 29, 2024

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ करते हुए नजर आएंगे

आईपीएल 2024 में यह देखा गया था कि महेंद्र सिंह धोनी जिस भी स्टेडियम में खेलने के लिए आए थे वहां उनके फैंस ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए जमकर चीयर किया था। आगामी सीजन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ करते हुए नजर आएंगे। अभी तक इस शानदार खिलाड़ी को महेंद्र सिंह धोनी से काफी कुछ सीखने को मिला है और आगामी सीजन में भी कुछ ऐसा ही देखने को फिर से मिलेगा।

আরো ताजा खबर

मिचेल मार्श ने शेफील्ड शील्ड से संन्यास की घोषणा की, लेकिन टेस्ट में वापसी के लिए तैयार

Mitchell Marsh (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने अपने घरेलू रेड-बॉल करियर का अंत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने घोषणा की कि वे...

IND vs SA 2025: सैमसन की जगह शुभमन गिल को ओपनर क्यों बनाया गया? सूर्यकुमार यादव ने बताया

Shubman Gill Sanju Samson (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू होने वाली T20I सीरीज से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि शुभमन गिल...

IND vs SA 2025: भारत को लग सकता है बड़ा झटका, कटक में पहले T20I से पहले हार्दिक पांड्या चोटिल – रिपोर्ट्स

IND vs SA: Hardik Pandya (image via getty) साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में पहले टी20 के लिए भारत की तैयारियों पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने का...

T20 WC 2026: 2024 विश्व कप में जीतने के बाद ही हमारी तैयारी शुरू हो गई थी – सूर्यकुमार यादव

IND vs SA: Suryakumar Yadav (image via getty) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला कल यानि 9 दिसंबर से आरम्भ होगी। इस श्रृंखला का...