Skip to main content

ताजा खबर

Cricket Records: क्रिकेट के इतिहास में दर्ज 10 सबसे कठिन रिकॉर्ड्स, जिनका टूटना लगभग नामुमकिन है

Cricket Records: क्रिकेट के इतिहास में दर्ज 10 सबसे कठिन रिकॉर्ड्स, जिनका टूटना लगभग नामुमकिन है

Sri Lankan cricketer Lasith Malinga. (Photo by LAKRUWAN WANNIARACHCHI/AFP/Getty Images)

10 Cricket Records That Are Nearly Impossible to Break: जैसा कि आप सभी जानते हैं, क्रिकेट एक बेहद पुराना और ऐतिहासिक खेल है। इस खेल में क्रिकेटर अनगिनत रिकॉर्ड बनाते और तोड़ते रहते हैं। लेकिन, क्रिकेट की दुनिया में ऐसे कई अद्भुत रिकॉर्ड्स हैं जो सदियों से कायम हैं, और इन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन लगता है।

इस आर्टिकल में हम आपको क्रिकेट के इतिहास में बने 10 ऐसे शीर्ष रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे, जो शायद कभी नहीं टूटेंगे।

डॉन ब्रैडमैन:

डॉन ब्रैडमैन को क्रिकेट के इतिहास का सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है। उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे तोड़ पाना किसी के लिए भी संभव नहीं रहा है। उनका टेस्ट बल्लेबाजी औसत 99.94 रहा है, जो एक अविश्वसनीय उपलब्धि है।

सचिन तेंदुलकर:

सचिन तेंदुलकर भी क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा और लंबे समय तक पिच पर टिके रहने की क्षमता के साथ दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों का सामना किया। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 34,357 रन बनाए और 100 शतक जड़े, जो एक अनूठा रिकॉर्ड है।

ब्रायन लारा:

त्रिनिदाद के महान बल्लेबाज और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ब्रायन लारा के नाम टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक 400 रन बनाने का रिकॉर्ड है, जो अभी तक कोई तोड़ नहीं पाया है।

जिम लेकर:

प्रसिद्ध अंग्रेजी क्रिकेटर जिम लेकर ने 1956 में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए एक टेस्ट मैच में दोनों पारियों में कुल 19 विकेट लेकर एक रिकॉर्ड बनाया था।

जैक्स कैलिस:

दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर और कोच जैक्स कैलिस ने क्रिकेट इतिहास में 25,432 रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित किया है, जो उन्हें सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक बनाता है।

युवराज सिंह 

भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह द्वारा 12 गेंदों में 50 रन बनाने का रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा है।

मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम 1357 विकेट का रिकॉर्ड है।

लसिथ मलिंगा

श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा का दो बार 4 गेंदों में 4 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसी गेंदबाज के लिए किसी बड़े सपने जैसा है।

एबी डिविलियर्स

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का केवल 31 गेंदों में सबसे तेज शतक किसी बल्लेबाज द्वारा बनाना नामुमकिन है।

रोहित शर्मा 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक पारी में 264 रन बनाने का रिकॉर्ड है।

আরো ताजा खबर

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...