
cricket buzz social media trends
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में आज 28वां मुकाबला इंग्लैंड और ओमान के बीच खेला गया, जहां इंग्लैंड ने ओमान को हराकर अपनी सुपर-8 की उम्मीदों बरकरार रखा है। इस मैच को इंग्लैंड ने 8 विकेट और 101 गेंदों के बड़े अंतर से जीता, जिसके बाद इंग्लिश टीम के रन रेट में जबरदस्त फायदा देखने को मिला है।
वहीं दिने के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड टूर्नामेंट से आधिकारिक रूप से बाहर हो गया है। इस ग्रुप से वेस्टइंडीज पहले ही क्वालीफाई कर चुका है और अब क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम अफगानिस्तान है।
भारतीय टीम अपने आगामी ग्रुप स्टेज मुकाबले के लिए फ्लोरिडा पहुंच चुकी है। बीसीसीआई ने इसका एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें सभी खिलाड़ियों को लगेज के साथ हवाई यात्रा करते हुए देखा जा सकता है। खिलाड़ी एक-दूसरे से बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से बीते गुरुवार को कुछ तस्वीरें साझा की, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ बीच पर वक्त बिताते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित का ये जेस्चर फैंस को काफी पसंद आया और वो सभी उनके इस पोस्ट पर खूब प्यार लूटा रहे हैं।
इसके अलावा भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भगवान शिव और केदारनाथ धाम की तस्वीरें साझा की और कैप्शन में हर हर महादेव लिखा है।
New York ✅#TeamIndia arrive in Florida 🛬 for their last group-stage match of the #T20WorldCup! 👍 pic.twitter.com/vstsaBbAQx
— BCCI (@BCCI) June 14, 2024
A post shared by ICC (@icc)
A post shared by ICC (@icc)
A post shared by ICC (@icc)
A post shared by ICC (@icc)
A post shared by ICC (@icc)
A post shared by ICC (@icc)
A post shared by ICC (@icc)
A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)
Shades of Miami🏝️🩷 pic.twitter.com/tmshz6GFin
— Shubman Gill (@ShubmanGill) June 14, 2024
Har Har Mahadev 🙏 pic.twitter.com/C75o0RIhMk
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) June 14, 2024
SL vs IND 2026: पूर्व भारतीय ने Sarfaraz Khan को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में खिलाने की वकालत की
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘डबल सेंचुरी’ लगाने वाले टॉप-5 दिग्गज खिलाड़ी, देखें बल्लेबाजों की सूची
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को राहत, Shan Masood की फिटनेस में सुधार
Hardik Pandya कप्तानी की शर्त के साथ गुजरात टाइटन्स में लौटना चाहते थे, फ्रैंचाइजी ने ठुकराया: रिपोर्ट

