Skip to main content

ताजा खबर

“Confidence बहुत हाई है, हमारे पास एक अच्छी टीम…”- USA के खिलाफ मैच से पहले बाबर आजम का बयान

Babar Azam (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद तीनों फॉर्मेट की कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद शाहीन अफरीदी को व्हाइट बॉल क्रिकेट की कप्तानी सौंपी गई थी। लेकिन टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले बाबर आजम को वापस से कप्तानी सौंपी गई है। टीम टूर्नामेंट में पहला मुकाबला 6 जून को यूएसए के खिलाफ खेलेगी। इस बीच मैच से पहले बाबर आजम ने एबी डिविलियर्स से खास बातचीत के दौरान ने अपने करियर और टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मैं सिर्फ अपना खेल खेल रहा हूं- बाबर आजम

बाबर आजम ने एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘मैं एक समय में सिर्फ एक दिन ले रहा हूं, मैं यह नहीं सोच रहा हूं कि मैं कहां जा रहा हूं, या किस उम्र में मैं खुद को रोकूंगा। फिलहाल, मैं सिर्फ अपना खेल खेल रहा हूं और हर समय का आनंद उठा रहा हूं। मुझे सिर्फ क्रिकेट खेलना पसंद है। हां, हम विश्व कप खेल रहे हैं, और उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। कॉन्फिडेंस भी बहुत हाई है और हमारे पास एक अच्छी टीम है, हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं। अच्छे बल्लेबाज और सीनियर खिलाड़ी आगे आए हैं और इससे काफी मदद मिली है। हम विश्व कप के लिए बहुत उत्साहित हैं।’ 

पाकिस्तान ने पिछला टी20 वर्ल्ड कप 2009 में यूनिस खान की कप्तानी में जीता था। टीम पिछले दो संस्करणों के सेमीफाइनल में पहुंची है, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई। इस साल बाबर आजम की कप्तानी में दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीतने के लिए पाक टीम शानदार खेल दिखाना चाहेगी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

हम एक अमीर परिवार नहीं थे- बाबर आजम

बाबर आजम ने एबी डिविलियर्स के साथ बातचीत के दौरान यह भी खुलासा किया कि आज वह जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसके लिए उन्हें काफी ज्यादा स्ट्रगल करना पड़ा है। बाबर ने आगे कहा, ‘मेरे परिवार ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई, क्योंकि जब मैंने शुरुआत की थी तो हमारे पास बहुत सारा पैसे नहीं थे, हम एक अमीर परिवार नहीं थे। मैं शुरुआत स्टेट क्रिकेट खेलता था और हर शनिवार रात को टेनिस बॉल क्रिकेट और टेप-बॉल क्रिकेट खेलता था। हम 2 टीमें हुआ करते थे और एक साथ खेलते थे। कुछ समय बाद, मैंने अपने पिता से कहा कि मैं प्रोफेशनल क्रिकेट शुरू करना चाहता हूं, तो उन्होंने कहा कि ठीक है। जब मैंने अपनी प्रोफेशनल क्रिकेट शुरू किया तो यह बहुत कठिन था।’ 

बाबर आजम विराट कोहली के बाद टी20 में 4000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज है। विराट कोहली ने 117 पारी और बाबर आजम ने 119 पारियों में 4000 रनों का आंकड़ा पूरा किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बाबर आजम का प्रदर्शन टीम के लिए काफी अहम रहने वाला है।

আরো ताजा खबर

जियोहाॅटस्टार नहीं बल्कि यहां देख पाएंगे आप भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज

AFG vs IND T20I series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज को लेकर बड़ी खबर सामने...

14 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’ भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर...

Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’

Harbhajan Singh (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने वनडे क्रिकेट की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने...

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...