Skip to main content

ताजा खबर

Coldplay कॉन्सर्ट के टिकट न मिलने पर जेमिमा रोड्रिग्ज का टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर जाहिर की निराशा

Coldplay कॉन्सर्ट के टिकट न मिलने पर जेमिमा रोड्रिग्ज का टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर जाहिर की निराशा

Jemimah Rodrigues (Image Source: Twitter)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त की। दरअसल, उन्हें जनवरी 2025 में डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले Coldplay कॉन्सर्ट के लिए टिकट नहीं मिल पाया, जिससे उन्हें काफी बुरा लगा। क्रिकेट के अलावा जेमिमा संगीत में भी गहरी रुचि रखती हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपने म्यूजिक कवर शेयर करती रहती हैं।

जेमिमा रोड्रिग्ज ने अपनी पोस्ट में छह स्लाइड्स साझा कीं, जिनमें पहली तस्वीर में DY पाटिल स्टेडियम का रात का दृश्य था, जिसे एक होटल की खिड़की से कैद किया गया था।

दूसरी स्लाइड में एक स्क्रीनशॉट था, जिसमें टिकट बुकिंग के दौरान लंबी वेटिंग लाइन दिख रही है, जिससे यह साफ हुआ कि पूरे भारत की 99% आबादी की तरह उन्हें भी ColdPlay के कॉन्सर्ट के टिकट नहीं मिले।

पोस्ट का कैप्शन जेमिमा की निराशा को पूरी तरह से बयां कर रहा था। उन्होंने लिखा,

जिस दिन डीवाई पाटिल में एंटर करने के लिए टिकट चाहिए था, उसी दिन नहीं मिला यार

बाकी की स्लाइड्स में जानवरों के रोते हुए मीम वाली तस्वीरें शामिल थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Jemimah Jessica Rodrigues (@jemimahrodrigues)

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने उतरेंगी जेमिमा रोड्रिग्ज

जेमिमा की बात करें तो उनके सामने एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि महिला टी20 विश्व कप 2024 करीब आ रहा है। कैरिबियन प्रीमियर लीग में उनका डेब्यू सीजन कुछ खास नहीं रहा है, जहां उन्होंने पांच पारियों में केवल 105 रन बनाए थे।

जेमिमा रोड्रिग्ज के पास वर्ल्ड कप से पहले कुछ अभ्यास मैच खेलने का मौका रहेगा। भारत की महिला टीम 29 सितंबर को वेस्टइंडीज और 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्मअप मैच खेलेगी।

जेमिमा, जो कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में टिकट न मिलने से निराश हुई थीं, लेकिन वह वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय प्रशंसकों को निराश नहीं करना चाहेंगी। बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा और फैन्स को भारतीय टीम से काफी उम्मीदें हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: चोट के कारण दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, प्लेइंग XI में होगी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री?

NZ vs IND 2026: Ishan Kishan Ruled Out of 2nd T20I (image via getty) क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच से पहले टीम इंडिया को...

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: Match Preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 24 अक्टूबर, शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई...

23 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: श्रीलंका ने ब्रूक के रिकॉर्ड दोहरे शतक को पीछे छोड़ते हुए ऐतिहासिक चेज किया गुरुवार, 22 अक्टूबर को रावलपिंडी...

वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज! श्रीलंका ने ब्रूक के दोहरे शतक पर फेरा पानी, इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया

SL vs ENG: Rathnayake and Shanaka Power Sri Lanka to Historic Rawalpindi Triumph (image via getty) गुरुवार, 22 अक्टूबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ट्राई-नेशन सीरीज के रोमांचक तीसरे...