Skip to main content

ताजा खबर

Coldplay के क्रिस मार्टिन भी है जसप्रीत बुमराह के फैन, कंसर्ट के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज की जमकर प्रशंसा की, आप भी देखें वीडियो

Coldplay के क्रिस मार्टिन भी है जसप्रीत बुमराह के फैन, कंसर्ट के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज की जमकर प्रशंसा की, आप भी देखें वीडियो

Coldplay And Jasprit Bumrah (Pic Source-X)

प्रसिद्ध म्यूजिकल बैंड कोल्डप्ले की क्रिस मार्टिन अपने शानदार म्यूजिक से दुनियाभर के तमाम लोगों का दिल जीत रहे हैं। कोल्डप्ले का मुंबई कंसर्ट भी काफी अच्छा था जिसमें तमाम लोगों ने क्रिस मार्टिन और उनके बैंड के शानदार गाने सुने। इस कंसर्ट के दौरान नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपना अंतिम गाना गाने से पहले क्रिस मार्टिन ने जसप्रीत बुमराह का नाम लिया।

क्रिस मार्टिन ने कहा कि उन्हें कंसर्ट को इसलिए रोकना पड़ा क्योंकि जसप्रीत बुमराह बैकस्टेज में थे और वो खेलना चाहते थे। तमाम लोगों को लगा कि जसप्रीत बुमराह भी स्टेज में आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि जसप्रीत बुमराह का नाम जैसे ही लिया गया तमाम फैंस उत्साहित हो गए। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

क्रिस मार्टिन ने कहा कि, ‘रुक जाइए, हमें शो को इसलिए खत्म करना है क्योंकि जसप्रीत बुमराह चाहते हैं कि बैकस्टेज में आकर हम सब खेलें। जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि वह मुझे गेंदबाजी करना चाहते हैं।’

यह रही वीडियो:

जसप्रीत बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है। टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। आगामी टूर्नामेंट में जसप्रीत बुमराह की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण होगी।

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए थे और बीच मैच में ही उन्हें अपनी टीम का साथ छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। जसप्रीत बुमराह फिलहाल पूरी तरह से फिट नहीं हुए है। ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही है की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लीग मैच में जसप्रीत बुमराह को भाग लेते हुए देखा नहीं जाएगा।

हालांकि अगर टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को अपने नाम करना है तो जसप्रीत बुमराह को अच्छी जरूरी है। तमाम क्रिकेट फैंस भी यही चाहेंगे कि जसप्रीत बुमराह जल्द से जल्द फिट हो जाए और उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में घातक प्रदर्शन करते हुए देखा जाए।

Disclaimer: इस जानकारी की समीक्षा करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपने स्वयं के निष्कर्ष निकालें।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG, 2nd ODI: AFG ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, प्रिंस यादव का हुआ डेब्यू; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND vs AFG, 2nd ODI: AFG opted to bowl first (image via Getty) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच...

IND W vs NED W, Weather Report: आज के मैच में बारिश डाल सकती है खलल? पढ़ें मौसम रिपोर्ट

IND W vs NED W, Weather report (image via getty) भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज (17 जून) लीड्स के हेडिंग्ले में अपने दूसरे वर्ल्ड कप मैच में नीदरलैंड की महिला...

अर्शदीप सिंह के ‘अंधेरे’ वाले कमेंट पर छिड़ा था विवाद, PBKS के टीममेट ने बताया वायरल वीडियो का सच

PBKS Teammate Breaks Silence On Arshdeep Singh’s Controversial Remark To Tilak Varma (image via X) पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने अर्शदीप सिंह का बचाव किया है। अर्शदीप ने...

17 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. डेवोन कॉनवे 2026-27 सीजन के लिए न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स की लिस्ट में लौटे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे 2026-27 सीजन के...