Skip to main content

ताजा खबर

Chris Jordan की Hat-trick, 5 गेंदों में उखाड़े 4 विकेट; वीडियो ने मचाया तहलका

Chris Jordan की Hat-trick, 5 गेंदों में उखाड़े 4 विकेट; वीडियो ने मचाया तहलका

Chris Jordan (Photo Source X)

Chris Jordan Hat-trick: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 49वां मैच गत चैंपियन इंग्लैंड और अमेरिका के बीच खेला जा रहा है। इंग्लैंड को पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार मिली थी और उसकी कोशिश वापसी कर सेमीफाइनल की उम्मीदें मजबूत करने की होगी। दूसरी ओर, अमेरिका भी प्रभावित करना चाहेगा।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अमेरिका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। उन्होंने मार्क वुड की जगह क्रिस जॉर्डन को टीम में शामिल किया। वहीं, अमेरिका ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

अमेरिका के बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते दिखाई दिए। नतीजन अमेरिका ने 11 ओवर की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर बस 69 रन बनाए थे। वहीं, स्कोरबोर्ड पर रन लगाने के चक्कर में अमेरिका की टीम 18.5 ओवर में 115 रन बनाकर ढेर हो गई। लेकिन अमेरिका की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। अमेरिका के लिए नीतीश कुमार ने सर्वाधिक 30 रन और कोरी एंडरसन ने 29 रन बनाए।

क्रिस जॉर्डन ने लिया हैट्रिक

क्रिस जॉर्डन की हैट्रिक के दम पर इंग्लैंड ने अमेरिका की पारी 18.5 ओवर में 115 रन पर ढेर कर दी। 19वां ओवर डालने आए जॉर्डन ने पांच गेंदों पर चार विकेट लिए जिसमें एक हैट्रिक शामिल है।

जॉर्डन ने 19वें ओवर में कोरी एंडरसन, अली खान, नोसथुश केंजिगे और सौरभ नेत्रवलकर को आउट किया। अली, केंजिगे और नेत्रवलकर खाता खोले बिना पवेलियन लौटे।

इसके साथ ही जॉर्डन ने इतिहास रच दिया, वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। आज तक कोई भी इंग्लिश गेंदबाज टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक नहीं ले पाया है। क्रिस जॉर्डन ने 2.5 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट लिए।

USA vs ENG, T20 World Cup Match: Chris Jordan Hat-trick Video

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...