Skip to main content

ताजा खबर

Cheteshwar Pujara ने Pink Ball को लेकर दिया बड़ा बयान, टीम इंडिया को चेतावनी देने का भी किया काम

Cheteshwar Pujara ने Pink Ball को लेकर दिया बड़ा बयान टीम इंडिया को चेतावनी देने का भी किया काम

Cheteshwar Pujara (Photo Source: Instagram)

भले ही Cheteshwar Pujara इस बार BGT के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, लेकिन वो हिंदी कमेंट्री के जरिए इस टेस्ट सीरीज में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। इस बीच दूसरे टेस्ट मैच से पहले पुजारा ने एक बड़ा बयान दिया है, जो पिंक बॉल से जुड़ा है और एक तरह से उन्होंने टीम इंडिया को चेतावनी दी है।

आखिरी टेस्ट मैच कब खेला था Cheteshwar Pujara ने?

Cheteshwar Pujara को टीम इंडिया का दूसरा राहुल द्रविड़ कहा जाता है, लेकिन कुछ खराब पारियों के बाद उनकी टीम से छुट्टी हो गई थी। जिसके बाद उनकी फिर से टीम में वापसी नहीं हुई, वैसे पुजारा ने टीम इंडिया से आखिरी मैच साल 2023 में खेला था और वो मैच WTC का फाइनल था जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था। साथ ही ये मैच उमेश यादव का भी टीम इंडिया से आखिरी मैच था और उनकी भी अभी तक टीम मे वापसी नहीं हुई है।

Cheteshwar Pujara ने Pink Ball से जुड़ा ज्ञान दिया टीम इंडिया को

*Pink Ball की चुनौती अलग है, टीम इंडिया के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति होगी-पुजारा।
*पिंक के खिलाफ रिएक्शन जल्दी करने हैं, Foot Work ज्यादा करना है- पुजारा।
*चेतेश्वर पुजारा बोले- Pink Ball से ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को ज्यादा फायदा होगा।
*पिंक बॉल के खिलाफ भारतीय टीम को हर चुनौती को Adapt करना होगा- चेतेश्वर।

Cheteshwar Pujara ने पिंक बॉल को लेकर इस वीडियो में की बात

बुमराह को लेकर भी बयान दिया है इस बार पुजारा ने

अभ्यास मैच में फेल रहे रोहित शर्मा

दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया ने PM XI के खिलाफ पिंक बॉल से अभ्यास मैच खेला है, लेकिन इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने सुपर फ्लॉप बल्लेबाजी की है। जहां हिटमैन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए, जो टीम के लिए चिंता का विषय है। इससे पहले टीम इंडिया ने बांग्लादेश और कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी, लेकिन इस टेस्ट सीरीज में रोहित अपने बल्ले से फेल रहे थे और अब ऐसे में BGT में उनको खुद को बल्ले से साबित करना होगा। अगर वो यहां भी कुछ नहीं कर पाते हैं, तो आगे उनके लिए बड़ी परेशानी हो सकती है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...