Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: PCB ने ICC को चिट्ठी भेज मचाया बवाल, लिखा- “भारत चाहे खेले या नहीं, लेकिन मेजबानी नहीं…”

IND vs PAK (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस वक्त काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारत ने क्योंकि आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर पाकिस्तान मेजबानी से पीछे नहीं हटता है तो टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जा सकता है। भारत के सारे मैच दुबई में खेले जाएंगे और अगर टीम फाइनल में पहुंचती है तो मैच दुबई में होगा।

वहीं, PCB अगर चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से इनकार करता है तो पूरा टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में कराया जा सकता है। इस बीच, अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान मीडिया के अनुसार PCB ने आईसीसी को चिट्ठी लिखकर सवाल पूछा है कि, भारत आखिर क्यों अपनी टीम को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहता है।

किसी भी हालत में मेजबानी नहीं छोड़ेगा पाकिस्तान

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने बताया, बीसीसीआई ने पाकिस्तान का दौरा न करने के अपने फैसले के पीछे कोई कारण नहीं बताया है, इसलिए इस मुद्दे को सुलझाने के लिए पीसीबी का अगला कदम उन्हें जानने के बाद ही उठाया जा सकेगा।

सूत्र ने यह भी बताया कि, पाकिस्तान बोर्ड ने आईसीसी को जो चिट्ठी भेजी है, उसमें साफ तौर पर कहा गया है कि भारत टूर्नामेंट में चाहे खेले या नहीं, लेकिन पाकिस्तान किसी हालत में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी नहीं छोड़ेगा।

भारत सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान का दौरा नहीं करता है। टीम ने आखिरी बार 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था। आपको बता दें कि, भारत ने इससे पहले एशिया कप 2023 के लिए भी पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था, जिसके बाद हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया था और टीम ने सारे मैच श्रीलंका में खेले थे।

एक ही ग्रुप में नहीं होंगे भारत और पाकिस्तान

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, पीसीबी आईसीसी से भारत और पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में एक ग्रुप में न रखने को लेकर भी बात करेगा। बता दें, जो शेड्यूल पहले से तैयार किया गया है, उसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को ग्रुप-ए में रखा गया है।

चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का नहीं हुआ है ऐलान

चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेला जाना है, लेकिन अब तक शेड्यूल का ऐलान नहीं हुआ है। भारत ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया है। टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में होगा या नहीं? अगर होगा तो कहां होगा? या फिर किसी और दूसरे वेन्यू में होगा? इन सारी चीजों के चलते ही शेड्यूल जारी करने में देरी हो रही है।

আরো ताजा खबर

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...