Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: ICC की टेंशन नहीं हो रही खत्म, ब्रॉडकास्टर्स ने शेड्यूल जारी करने के लिए डाला दबाव

Champions Trophy 2025 (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के हाथों में हैं। BCCI ने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करने वाली है। बोर्ड ने पहले ही बताया था कि टीम ट्रैवल करेगी या नहीं इसका फैसला भारत सरकार लेगी और सरकार ने सुरक्षा कारणों के चलते मंजूरी नहीं दी है।

हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को चिट्ठी भेजकर कहा कि, भारत टूर्नामेंट में चाहे खेले या नहीं, लेकिन वे मेजबानी नहीं छोड़ेंगे। PCB ने आईसीसी को चेतावनी भी दी है कि वे भविष्य में आईसीसी के किसी भी आयोजन का बहिष्कार करेगी। दूसरी ओर, आईसीसी पर ब्रॉडकास्टरों द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जल्द से जल्द जारी करने के लिए दबाव डाला जा रहा है।

इस कारण चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल जारी करने में हो रही देरी

आईसीसी इसी हफ्ते चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी करने वाली थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है। भारत ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया है। टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में होगा या नहीं? अगर होगा तो कहां होगा? या फिर किसी और दूसरे वेन्यू पर होगा? इन सारी चीजों के चलते ही शेड्यूल जारी करने में देरी हो रही है।

बता दें, ब्रॉडकास्टर्स ने 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर में 2027 तक आईसीसी इवेंट्स के राइट्स हासिल किए। इस डील में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले भी शामिल है। The Nation, Pakistan के अनुसार ब्रॉडकास्टर्स अपने मार्केटिंग और कमर्शियल्स को जारी रखने के लिए शेड्यूल जारी होने के दिन का इंतजार कर रहे हैं।

भारत ने आखिरी बार 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था। दोनों टीमों के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में भारत में खेली गई थी  और तब से दोनों टीमें आईसीसी इवेंट्स में ही एक-दूसरे का सामना करती है। इसके चलते ही भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के लिए फैंस के बीच ज्यादा उत्साह देखने को मिलता है।

सरकार से मदद मांगेगी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

BBC Sport की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी द्वारा मिली चिट्ठी को अपने सरकार को भेज दिया है, ताकि वे सलाह दे सकें। पीसीबी के एक स्पोक्सपर्सन ने बताया,

PCB को आईसीसी से एक ईमेल मिला है, जिसमें कहा गया है कि बीसीसीआई ने उन्हें सूचित किया है कि उनकी टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। PCB ने उस ईमेल को सलाह और मार्गदर्शन के लिए पाकिस्तान सरकार को भेज दिया है।

আরো ताजा खबर

Middle East War का असर क्रिकेट पर, अब नहीं होगी 6 मैचों की ये सीरीज 

Middle East Conflict (Image Credit- Twitter X) इस समय यूएसए-इजरायल-ईरान के बीच युद्ध हो रहा है, जिसकी वजह से अन्य देशों की अर्थव्यवस्था का हर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है।...

11 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs PAK: बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए...

SM Trends: 10 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत की पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीत ने जश्न और विवाद दोनों को जन्म दिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन तब नाराज दिखे जब रिपोर्टरों...

10 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने IPL 2026 के शेड्यूल की घोषणा पर बड़ा अपडेट दिया इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां एडिशन 28 मार्च...