Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025 Ticket: ऑनलाइन बुकिंग, तारीख, टिकट प्राइस से जुड़ी सभी डिटेल, जानिए एक क्लिक में

Champions Trophy 2025 Ticket: ऑनलाइन बुकिंग, तारीख, टिकट प्राइस से जुड़ी सभी डिटेल, जानिए एक क्लिक में

Champions Trophy 2025 (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान 1996 के बाद पहली बार किसी ICC इवेंट की मेज़बानी कर रहा है। 19 फरवरी से शुरू होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के साथ पाकिस्तान अपने देश में खोई हुई चमक को वापस लाने के लिए तैयार है। कुल आठ टीमें प्रतिष्ठित खिताब के लिए टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगी। चैंपियंस ट्रॉफी का यह संस्करण सात साल से अधिक के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है।

पिछले संस्करण में, पाकिस्तान ने इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारत को हराया था। इसी वजह से वो आगामी सीजन के लिए डिफॉल्ट रूप से मेजबान बन गए। इस वक्त पाकिस्तान के तीन स्टेडियम में रेनोवेशन का काम चल रहा है, जहां इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। रावलपिंडी, कराची और लाहौर के स्टेडियमों को एक नया रूप देने की कोशिश की जा रही है, जहां दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

इसी बीच टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैचों में इस मैच को देखने वाले फैंस के लिए टिकट की कीमतें जारी की है। पाकिस्तान के मैचों के लिए गैलरी व्यू के लिए 620 रुपये से लेकर VIP टिकट की 7750 रुपये तक की कीमत है।

जबकि, अन्य मैचों के लिए कराची स्टेडियम में प्रशंसकों को 310 रुपये से लेकर 5580 रुपये तक की टिकट मिल सकती है। टिकट की कीमतें स्टेडियम और फिक्स्चर के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। जहां पाकिस्तान के मैचों के लिए कीमत अधिक रखी गई है, वहीं अन्य मैचों के लिए कीमतों में छूट दी गई है। इसमें यह नहीं बताया गया है कि दुबई में होने वाले भारत के मैचों की टिकट दर क्या होगी। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल खेलती है तो वह भी दुबई में आयोजित होंगे।


Champions Trophy 2025: कराची स्टेडियम Ticket Price List

कैटेगरी प्राइस INR में (PAK matches) प्राइस INR में (for non-PAK matches)
General Enclosure Rs 620 Rs 310
First class Rs 1240 Rs 465
Premium Rs 2170 Rs 1085
VIP Rs 3720 Rs 2170
Gallery Rs 7750 Rs 5580

Champions Trophy 2025: लाहौर स्टेडियम Ticket Price List

कैटेगरी प्राइस INR में (AUS vs ENG) प्राइस INR में (AFG matches) प्राइस INR में (Semi-Final)
General Enclosure Rs 310 Rs 310 Rs 775
First class Rs 620 Rs 1395
Premium Rs 1550 Rs 620 Rs 2170
VIP Rs 2320 Rs 1860 Rs 3720
VVIP Rs 3720 Rs 2480 Rs 5580
Gallery Rs 5580 Rs 3880 Rs 7750

Champions Trophy 2025: रावलपिंडी स्टेडियम Ticket Price List

कैटेगरी  प्राइस INR में (PAK vs BAN)  प्राइस INR में (for other matches)
General Enclosure Rs 620 Rs 310
First class Rs 1240 Rs 465
Premium Rs 2170 Rs 930
VIP Rs 3880 Rs 1550
Gallery Rs 5580 Rs 3100
“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

‘भारत हमेशा एक कदम आगे’ महिला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले दीप्ति शर्मा का बोल्ड बयान 

Deepti Sharma (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 में आज 5 सितंबर, शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एक धमाकेदार...

इस वजह से मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक पाकिस्तान टीम से बाहर किए गए, इस रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Pakistan Cricket team(Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद रिजवान...

ENG vs SL 2026: इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान; डोनाल्ड और क्रोकॉम्बे को पहली बार मिला मौका

ENG vs SL: England Cricket team (Image credit Twitter – X) ENG vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान...

‘ये क्या कर दिया तूने’: सुरेश रैना ने किया खुलासा, उनके संन्यास के तुरंत बाद रिटायरमेंट लेने पर ऐसा था एमएस धोनी का रिएक्शन

Suresh Raina Opens Up on Retiring Alongside MS Dhoni and Their Enduring Bond (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 15 अगस्त 2020 की उस भावुक...