
National Stadium, Karachi (Image Credit- Twitter X)
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। आगामी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीनों ही वेन्यू में कार्य करना शुरू कर दिया है। बता दें कि, यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में खेला जाना है। पाकिस्तान के तीन वेन्यू है लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम, कराची का नेशनल स्टेडियम और रावलपिंडी का रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम।
हालांकि आगामी टूर्नामेंट से पहले एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने कराची के नेशनल स्टेडियम में दो बड़े साइड स्क्रीन की स्थापना पर अपनी असंतोष व्यक्त की है। कराची के नेशनल स्टेडियम में आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यही नहीं इससे पहले पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय सीरीज भी खेली जानी है जिसकी शुरुआत 8 फरवरी से हो रही है।
यह त्रिकोणीय सीरीज के मैच नेशनल स्टेडियम कराची में भी खेले जाएंगे। RevSports के अनुसार आईसीसी बड़े साइट स्क्रीन से खुश नहीं है क्योंकि यह उन प्रशंसकों के व्यू को ब्लॉक करेगा जो टिकट लेकर मैच देखने आएंगे। क्रिकेट-शासन बोर्ड ने औपचारिक रूप से पीसीबी को इन प्रशंसकों को धन वापसी के साथ मुआवजा देने के लिए सूचित किया है।
एक नई पांच मंजिला इमारत पूरी हो गई है जबकि स्थल पर डिजिटल स्क्रीन और एलईडी लाइट भी लगा दी गई है। इसका उद्घाटन समारोह 11 फरवरी को होगा।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर बिलाल चौहान ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए रखा अपना पक्ष
प्रोजेक्ट डायरेक्टर बिलाल चौहान ने 6 फरवरी को मीडिया से बात की, यह पुष्टि करने के लिए कि नवीनीकरण और निर्माण कार्य, जिसमें उन्नयन शामिल है, पूरा हो गया है। इस बीच, कराची के नेशनल स्टेडियम में आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए वीवीआईपी बाड़ों के सामने हाल ही में एक बाड़ लगाई गई है। इन बाड़ों के लिए टिकट की कीमत 20,000 पीकेआर है।
पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी कि पिछले सीजन को अपने नाम किया था। सरफराज खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया को द ओवल, लंदन में 180 रन से हराया था। अब आगामी सीजन को भी पाकिस्तान टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी। टीम इंडिया की बात की जाए तो आगामी टूर्नामेंट के लिए वो भी तैयार है और उन्हें इसमें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।
IPL 2027: BCCI ने बढ़ाई रिटेंशन की तारीख, अब 17 नवंबर तक फ्रेंचाइजियों को मिलेगा मौका
Ranji Trophy: 53 रन देकर झटके 9 विकेट! 59 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर हर्ष दुबे ने रचा इतिहास
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच से पहले जानें विराट कोहली के ऑकलैंड में वनडे स्टैट्स
2 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

