Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: 3 खिलाड़ी जो ऑस्ट्रेलिया टीम में पैट कमिंस की जगह कप्तान के रूप में ले सकते हैं

Champions Trophy 2025: 3 खिलाड़ी जो ऑस्ट्रेलिया टीम में पैट कमिंस की जगह कप्तान के रूप में ले सकते हैं

Pat Cummins (Photo Source: X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। आगामी टूर्नामेंट को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। पैट कमिंस की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया की ओर से हमेशा ही काफी अच्छी रही है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है।

हालांकि पैट कमिंस अभी अपनी चोट से उबर रहे हैं। पैट कमिंस को यह चोट इंडिया के खिलाफ खेली गई बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के दौरान लगी थी। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इस बात का खुलासा किया कि पैट कमिंस ने वापस से गेंदबाजी करना शुरू नहीं किया है। अब यही सवाल उठ रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उनकी जगह कौन ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए नजर आएगा। इसी के साथ आज हम आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो पैट कमिंस की जगह ऑस्ट्रेलिया टीम में कप्तान के रूप में ले सकते हैं।

1- ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। इस धाकड़ ऑलराउंडर के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का काफी अनुभव है। ग्लेन मैक्सवेल ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में हमेशा ही ऑस्ट्रेलिया की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

लिस्ट A क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल ने अभी तक किसी भी टीम के लिए कप्तानी नहीं की है। हालांकि टी20 क्रिकेट में उन्होंने 69 मैच में कप्तानी की है जिसमें से 41 में मैक्सवेल ने जीत दर्ज की है जबकि 37 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। एक मैच का रिजल्ट नहीं निकला था। शानदार खिलाड़ी का जीत का प्रतिशत 51.90% रहा है। ग्लेन मैक्सवेल को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।

2- ट्रेविस हेड

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड का नाम भी शामिल है। ट्रेविस हेड का प्रदर्शन 2024 में सभी फॉर्मेट में शानदार रहा था। उन्होंने सभी फॉर्मेट में काफी रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने सिर्फ 1 टी20 में कप्तानी की है। यह मैच इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल कार्डिफ में खेला गया था जिसमें आस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। लिस्ट A क्रिकेट में हेड ने 27 मैच में कप्तानी की है जिसमें से 12 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 15 में हार का सामना किया है। हेड का जीत का प्रतिशत वनडे फॉर्मेट में 44.44% रहा है।

3- स्टीव स्मिथ

इस लिस्ट में टॉप पर स्टीव स्मिथ का नाम है जो इस समय पैट कमिंस की अनुपलब्धता में श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तो मैच की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी कर रहे हैं। स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी वनडे में भी की है। इस अनुभवी खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तानी 59 वनडे मैच में की है।

उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 31 मैच जीते हैं जबकि 25 मैच हारे हैं। तीन मैच का रिजल्ट नहीं निकला था। स्टीव स्मिथ की जीत का प्रतिशत 52.54% रहा है। स्टीव स्मिथ ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भी ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तानी की थी हालांकि ग्रुप स्टेज में ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...