Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: भारत के लिए मैच विनर प्लेयर साबित हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

Champions Trophy 2025: भारत के लिए मैच विनर प्लेयर साबित हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

India (Photo Source: BCCI)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। भारतीय टीम पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इस बड़े टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज कर शानदार फॉर्म दिखाया है। जबकि, पिछले दो आईसीसी टूर्नामेंट्स में भी रोहित शर्मा एंड कंपनी का प्रदर्शन कमाल का रहा है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने से पहले भारत को बड़ा झटका लगा, जब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी के चलते बाहर हो गए। युवा खिलाड़ी हर्षित राणा ने उन्हें स्क्वॉड में रिप्लेस किया है और वरुण चक्रवर्ती को भी शामिल किया गया है। बुमराह के बाहर होने के बावजूद क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि टीम ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार है।

इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कौन से 5 खिलाड़ी भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं-

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी

1. रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर टीम को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी रहने वाली है, जैसा उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में किया था। हिटमैन ने 11 मैचों में 54.27 की औसत से 597 रन बनाए थे। रोहित पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक ठोक आलोचकों को तगड़ा जवाब दे दिया है। वह चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे बड़े मैच विनर प्लेयर साबित हो सकते हैं। रोहित ने भारत के लिए अब तक 268 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 49.05 के औसत, 92.70 की स्ट्राइक रेट से 10988 रन बनाए हैं, जिसमें 57 अर्धशतक और 32 शतक शामिल हैं।

2. विराट कोहली

सीनियर बल्लेबाज के रूप में विराट कोहली के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में उन्होंने 11 मैचों में 95.62 की औसत से 765 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था। उन्होंने अब तक 297 वनडे मैचों में 59.94 की औसत, 93.53 की स्ट्राइक रेट से 13963 रन बनाए हैं, जिसमें 73 अर्धशतक और 50 शतक शामिल हैं। विराट चैंपियंस ट्रॉफी में भी गहरी छाप छोड़ते हुए नजर आ सकते हैं।

3. हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले दोनों से ही प्रभावशाली खिलाड़ी है। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की जीत में हार्दिक ने बड़ी भूमिका निभाई थी। हार्दिक ने अब तक 89 वनडे मैचों में 33.43 के औसत, 111.15 की स्ट्राइक रेट से 1805 रन बनाए हैं, जिसमें 11 अर्धशतक शामिल है। वहीं, 83 पारियों में उन्होंने 5.59 की इकॉनमी से 87 विकेट भी चटकाए हैं।

4. शुभमन गिल

शुभमन गिल इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में 259 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है। गिल ने अब तक 50 वनडे मैचों में 60.16 की औसत, 101.94 की स्ट्राइक रेट से 2538 रन बनाए हैं। जिसमें 7 शतक, एक दोहरा शतक और 15 अर्धशतक शामिल है। गिल चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के लिए मैच विनर प्लेयर साबित हो सकते हैं।

5. मोहम्मद शमी

जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद शमी भारतीय पेस अटैक को लीड करते हुए नजर आएंगे। शमी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद इंजरी के चलते लंबे समय तक टीम से बाहर थे। उन्होंने इसी साल जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। शमी ने अब तक 103 वनडे मैचों में 5.58 की इकॉनमी से 197 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 57 रन देकर 7 विकेट रहा है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...

1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से...

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...