
(Image Credit- Instagram)
लंबे समय बाद फिर से Champions Trophy खेली जा रही है, जिसे लेकर हर क्रिकेट फैन उत्साह से लबरेज है। वहीं टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में होंगे, ऐसे में वहां भी भारतीय खिलाड़ियों को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिला है और उसी से जुड़ा एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।
Champions Trophy के आगाज से पहले एक खबर आ रही है
टीम इंडिया Champions Trophy 2025 में अपना पहला मैच बांग्लादेश से खेलेगी, जो 20 फरवरी को होगा। ऐसे में अब इस मैच से पहले कुछ रिपोर्ट्स आई हैं, इन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय टीम की अंतिम 11 में हर्षित राणा को शायद मौका ना मिले पहले मैच में और अर्शदीप सिंह खेलते हुए नजर आए। वैसे हर्षित पहले टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, लेकिन फिर बुमराह चोट के कारण Champions Trophy से बाहर हो गए थे और उनकी जगह टीम में हर्षित का चयन हुआ।
Champions Trophy, टीम इंडिया और फैन्स का ये क्रेज
*ICC ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीम इंंडिया से जुड़ी एक रील वीडियो शेयर की।
*वीडियो में भारतीय टीम के खिलाड़ी दुबई की ICC एकेडमी में अभ्यास के लिए जा रहे थे।
*इस दौरान देखने को मिली फैन्स की भीड़, हर कोई खिलाड़ियों को आवाज लगा रहा था।
*विराट ने दिए ऑटोग्राफ, दुबई में भारतीय टीम का ऐसा क्रेज देख कर कोई रह गया दंग।
ICC ने शेयर किया टीम इंडिया का ये वाला वीडियो
View this post on Instagram
A post shared by ICC (@icc)
पाकिस्तान की तरफ से हुई एक घटिया हरकत
दूसरी ओर टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान ना जाने का फैसला लिया था, जिसके चलते भारतीय टीम के सभी मैच दुबई में हो रहे हैं। इस बीच अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, ये वीडियो पाकिस्तान के कराची स्टेडियम का है। वीडियो में उन सभी देशों के झंडे नजर आ रहे हैं, जो Champions Trophy खेल में भाग ले रहे हैं। लेकिन स्टेडियम से भारत का झंडा गायब है, ऐसे में पाकिस्तान सरकार और क्रिकेट बोर्ड की इस हरकत को देख भारत के फैन्स काफी ज्यादा गुस्सा हैं।
कराची स्टेडियम का ये वीडियो हो रहा है इस समय काफी वायरल
View this post on Instagram
A post shared by Mr.Hamxay (@mr_hamxay__3)
NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज
1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स
ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

