Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: तो क्या टीम इंडिया की जर्सी पर लगेगा पाकिस्तान का लोगो? बीसीसीआई ने कर दी बड़ी पुष्टि

Champions Trophy 2025: तो क्या टीम इंडिया की जर्सी पर लगेगा पाकिस्तान का लोगो? बीसीसीआई ने कर दी बड़ी पुष्टि

Team India (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम इंडिया की जर्सी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा खुलासा किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक जो भी गाइडलाइन आईसीसी के द्वारा दी जाएगी बीसीसीआई उसी का पालन करेगी। बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि टीम इंडिया की जर्सी पर आईसीसी का आधिकारिक लोगों होगा जिसमें पाकिस्तान की छाप भी शामिल है।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि हम आईसीसी की सभी नियमों को मानेंगे। भारतीय टीम की जर्सी पर भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आधिकारिक लोगो होगा जो सभी टीमों के लिए नियम हैं वह हमारे लिए भी। बीसीसीआई सचिव के इस बयान के बाद अब टीम इंडिया की जर्सी के लोगो को लेकर खुलासा हो चुका है।

बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों को आपस में जबरदस्त क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। टीम इंडिया की बात की जाए तो वो भी आगामी टूर्नामेंट में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगी। हाल ही में बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम इंडिया की घोषणा की। टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत को अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को खेलना है

भारत ग्रुप A का हिस्सा है, जिसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा और 23 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगा। भारत का अंतिम लीग मैच दो मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। अगर भारत क्वालीफाई करने में विफल रहा तो फाइनल 9 मार्च को लाहौर में होगा। भारत के फाइनल में पहुंचने की स्थिति में यह दुबई में खेला जाएगा।

टीम इंडिया में कई धाकड़ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली भी आगामी टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। यही नहीं मोहम्मद शमी की भी टीम इंडिया में वापसी हुई है जबकि मोहम्मद सिराज को टीम में जगह नहीं मिली है।

यह रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान),वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...