Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, फखर जमां-फहीम अशरफ की वापसी

Pakistan (Image Credit- Twitter X)

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आगामी चैंपियंस ट्राॅफी टूर्नामेंट के लिए आज 31 जनवरी को अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। 8 देशों के बीच खेले जाने वाले टूर्नामेंट में पाकिस्तान की कमान विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान संभालते हुए नजर आएंगे। जबकि सलमान अली आघा को रिजवान का डिप्टी बनाया गया है।

साथ ही इस टीम में काफी समय से पाकिस्तानी टीम से बाहर चले रहे अनुभवी सलामी बल्लेबाज फखर जमां और फहीम अशरफ की वापसी हो गई है। पाकिस्तान की यही 15 सदस्यीय टीम चैंपियंस ट्राॅफी से पहले न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ट्राई सीरीज भी खेलती हुई नजर आएगी।

तो वहीं, 19 फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में फखर जमां के साथ ओपनिंग साझेदार को लेकर, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी और वर्तमान सेलेक्शन पैनल के सदस्य अशद शफीक ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा-

परिस्थितियों, विरोध और मैच की रणनीति जैसे विभिन्न कारकों के आधार पर फखर का ओपनिंग पार्टनर या तो बाबर आजम या सऊद शकील हो सकता है। दोनों खिलाड़ी शीर्ष क्रम में अत्यधिक सक्षम हैं, बाबर इस भूमिका में विशेष रूप से अनुभवी हैं, वे नियमित रूप से टी20ई में ओपनिंग करते हैं और सैम अयूब की अनुपस्थिति में दो अर्धशतक बनाकर केप टाउन टेस्ट में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।

Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान की पूरी टीम

फखर जमां, बाबर आजम, उस्मान खान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), खुशदिल शाह, सलमान अली आगा (उपकप्तान), अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ और नसीम शाह।

ICC Champions Trophy 2025 Full Schedule

19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

20 फरवरी – भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई

21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची

22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर

23 फरवरी – पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी

26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर

27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी

28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

1 मार्च – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची

2 मार्च – न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

4 मार्च – सेमीफाइनल 1, दुबई

5 मार्च – सेमीफाइनल 2, लाहौर

9 मार्च – फाइनल, लाहौर (नोट: अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है, तो यह मैच दुबई में होगा)

10 मार्च – फाइनल के लिए रिजर्व दिन

আরো ताजा खबर

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद काइल जेमिसन का जोरदार रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो!

Kyle Jamieson (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 43 में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे।...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...