Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: जहीर खान ने की बड़ी भविष्यवाणी, SemiFinalist में टीम इंडिया के अलावा इन तीन टीमों का लिया नाम

Champions Trophy 2025: जहीर खान ने की बड़ी भविष्यवाणी, SemiFinalist में टीम इंडिया के अलावा इन तीन टीमों का लिया नाम

आज यानी 4 फरवरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और मेंटर जहीर खान ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की।

इस बातचीत के दौरान जहीर खान ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की सेमीफाइनलिस्ट टीम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। कुल 8 टीमों को आगामी टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में खेला जाएगा।

जहीर खान ने कहा कि, ‘सेमीफाइनल में टीम इंडिया जरूर होगी इसमें कोई शक नहीं है। टीम इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती है। न्यूजीलैंड ने हमेशा ही इन टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।’

पाकिस्तान अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहा है: जहीर खान

जहीर खान ने पाकिस्तान टीम को लेकर कहा कि, ‘पाकिस्तान उतना अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहा है। मेरे हिसाब से यही चार टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी।’

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है। आगामी टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा के अलावा कई धाकड़ खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट की टीम इंडिया में शामिल किया गया है। मोहम्मद शमी की भी टीम में वापसी हुई है जो पिछले काफी समय से चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर रहे हैं। हालांकि, स्क्वॉड में मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली है। शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

यह रही टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, केएल राहुल, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी।

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...