Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: ‘चैंपियंस ट्रॉफी से जसप्रीत बुमराह को हटा दो’, रवि शास्त्री ने क्यों दिए ये बयान?

Champions Trophy 2025: ‘चैंपियंस ट्रॉफी से जसप्रीत बुमराह को हटा दो’, रवि शास्त्री ने क्यों दिए ये बयान?

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

Jasprit Bumrah Champions Trophy 2025। भारत ने 4 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वनडे मैच के लिए संशोधित टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले वरुण चक्रवर्ती को टीम में मौका दिया गया है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए संशोधित टीम की घोषणा करते हुए जसप्रीत बुमराह को टीम से बाहर कर दिया है। जिससे उनके चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

अब कहा जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें 16 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हो गए थे जसप्रीत बुमराह 

जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दौरान पीठ में खिंचाव के कारण चोट लग गई थी। जब चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की घोषणा की गई। उस समय मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा था कि प्रबंधन को उम्मीद है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे के लिए फिट हो जाएंगे।

वहीं, कुछ फैंस का कहना है कि उन्हें सीधे चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाना चाहिए। ऐसे में रवि शास्त्री ने टीम इंडिया को चेतावनी दी है।

बुमराह के साथ जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए: रवि शास्त्री

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि भले ही टीम इंडिया के जीत की संभावना कम हो जाए, लेकिन हमें बुमराह के साथ कोई भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। आईसीसी रिव्यू में होस्ट संजना गणेशन से बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा-

“मुझे लगता है कि यह बड़ा जोखिम है। भारत के लिए काफी क्रिकेट आ रहा है, अपने करियर के इस चरण में, उन्हें सिर्फ एक गेम के लिए बुलाकर डिलीवर करने को कहना सही नहीं है। उम्मीदें बहुत ज्यादा होंगी। वे सोचेंगे कि वह तुरंत अंदर आ जाएगा और दुनिया में आग लगा देगा।”

“जब आप चोट से वापसी करते हैं तो यह इतना आसान नहीं होता। बुमराह के फिट नहीं होने से भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की संभावना 30-35% कम हो जाएगी। पूरी तरह से फिट बुमराह के साथ आप डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन अभी की स्थिति में यह एक अलग चीज होगी।”

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...