Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबर! वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया: रिपोर्ट्स 

बड़ी खबर! वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया: रिपोर्ट्स 

Varun Chakaravarthy (Photo Source: BCCI)

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच हाल में ही पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म हुई है। तो वहीं, अब बहुत ही जल्द दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। वनडे सीरीज का पहला मैच नागपुर में 6 फरवरी से खेला जाएगा।

दूसरी ओर, अब वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती वनडे सीरीज से पहले टीम के साथ जुड़ गए हैं। हाल में ही उन्हें टीम इंडिया के साथ नागपुर के वीसीए स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हुए देखा गया है, जिसके बाद इस बात की चर्चा और तेज हो गई है।

तो वहीं, इससे पहले 33 वर्षीय अनुभवी गेंदबाज ने जब से भारतीय टीम में वापसी की है, तब से वह शानदार अंदाज में गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जब भारत ने टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था, तो चक्रवर्ती ने गेंदबाजी में कमाल की भूमिका निभाई थी। खेले गए पांच टी20 मैचों में वरुण ने 9.86 की कमाल की औसत से कुल 14 विकेट अपने नाम किए थे।

साथ ही इस कमाल के प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवाॅर्ड से भी नवाजा गया था। पूरी टी20 सीरीज के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज चक्रवर्ती की गेंदबाजी का आसानी से सामना नहीं कर पाए थे, और एक के बाद एक अपना विकेट गंवाते गए। शायद यही एक वजह रही कि भारतीय मैनेजमेंट ने एक बार फिर से उन्हें टी20 सीरीज के बाद, वनडे सीरीज में भी टीम के साथ जोड़ा है।

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला वनडे, 6 फरवरी – वीसीए स्टेडियम, नागपुर

दूसरा वनडे, 9 फरवरी – बाराबती स्टेडियम, कटक

तीसरा वनडे, 12 फरवरी – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...