Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय क्रिकेट टीम में ज्यादा बदलावों की वकालत नहीं करते हैं बल्लेबाज विक्रम राठौर, कहा- हमारे पास…

भारतीय क्रिकेट टीम में ज्यादा बदलावों की वकालत नहीं करते हैं बल्लेबाज विक्रम राठौर, कहा- हमारे पास…

Vikram Rathour (Image Source: BCCI/Twitter)

हाल में ही खत्म हुए आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक, भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच रहे विक्रम राठौर (Vikram Rathour) का बड़ा बयान सामने आया है। बता दें कि विक्रम ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारतीय टीम ज्यादा बदलावों में विश्वास नहीं रखती है, और हमारे पास खिलाड़ियों की एक लंबी फेहरिस्त है।

विक्रम राठौर का बड़ा बयान आया सामने

बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के जाने के बाद टी20 क्रिकेट में मांग हो रही है कि टीम में बड़े बदलाव किए जाएंगे। हालांकि, ईएसपीएन क्रिकइंफो की मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विक्रम ने कहा-

मैं इसके बारे में ज्यादा चिंतित नहीं होने वाला हूं। भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी में हमारे पास बहुत गहराई है। बहुत सारे प्रतिभाशाली और कुशल खिलाड़ी हैं जो सिस्टम के माध्यम से आ रहे हैं। हमें केवल यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि परिवर्तन नियंत्रित तरीके से किया जाए। इसे बस एक के बाद एक होने की जरूरत है।

मैं उम्मीद कर रहा हूं कि टी20 क्रिकेट में शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी खुद को स्थापित करें, और इन बदलावों को आसान बना दें।

वनडे क्रिकेट में भी हमारे पास कमान संभालने के लिए श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। टीम में कई रोमांचक खिलाड़ी मौजूद हैं और गिल और जायसवाल लंबे समय तक तीनों फाॅर्मेट खेलने के लिए तैयार है। आने वाले वर्षों में वह भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बनने जा रहे हैं।

दूसरी ओर, आपको टीम इंडिया के बारे में जानकारी दें तो वह हाल में ही जिम्बाब्वे दौरे पर शुभमन गिल की अगुवाई में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलकर आई है, जिसमें मैन इन ब्लू ने 4-1 से जीत हासिल की थी।

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...