Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क है PCB, फैंस से ना हो कोई परेशानी इसलिए बोर्ड ने उठाया शानदार कदम

Champions Trophy 2025: खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क है PCB, फैंस से ना हो कोई परेशानी इसलिए बोर्ड ने उठाया शानदार कदम

Gaddafi Stadium (Pic Source-X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड स्टेडियम की तैयारियों को लेकर काफी व्यस्त है। यही नहीं देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज खिलाड़ियों की सुरक्षा होगी। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में सुरक्षाकर्मी ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

ट्रेनिंग सत्र में सुरक्षाकर्मी इस चीज का अभ्यास कर रहे हैं कि कैसे पिच पर आने वाले लोगों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। पिछले काफी समय से ऐसा क्रिकेट फील्ड पर देखा गया है कि तमाम फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने के लिए और उनके गले मिलने के लिए स्टैंड्स से कूद कर मैदान पर आ जाते हैं। इससे खिलाड़ियों को काफी परेशानी होती है और उन फैंस को भी काफी मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है।

यहां देखें वीडियो:

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और इसका फाइनल 9 मार्च को खेला जाना है। यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट पाकिस्तान व UAE में खेला जाएगा। कुल 8 टीमें आगामी टूर्नामेंट में भाग लेती हुई नजर आएंगी।

आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के पिछले सीजन को पाकिस्तान ने अपने नाम किया था। सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया को हराया था।

भारत की बात की जाए तो जहां एक तरफ रोहित शर्मा को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, वही शुभमन गिल को उप कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है। भारत और पाकिस्तान के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को जबरदस्त क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है।

भारत के सभी मैच UAE में आयोजित किए जाएंगे। फाइनल लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा। लेकिन अगर टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना लेती है, तो यह मैच UAE में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...