
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंटमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिसमें भारत और मेजबान पाकिस्तान को छोड़कर सभी 6 टीमों ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया का ऐलान भी आज हो गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कप्तान रोहित शर्मा के साथ चीफ सिलेक्टर ने 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया।
अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को मुंबई स्थित BCCI हेडक्वार्टर में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। शुभमन गिल टूर्नामेंट के लिए टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस के अधीन), मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, और रवींद्र जड़ेजा
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे। अगर भारत सेमीफाइनल और फाइनल में पहुँचता है तो वो मैच भी दुबई में ही खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए मेन इन ब्लू के कार्यक्रम में उन्हें 20 फरवरी को पड़ोसी देश बांग्लादेश के साथ भिड़ते हुए देखा जाएगा। फिर कार्रवाई 23 फरवरी को स्थानांतरित हो जाएगी, जब भारत अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा। टीम का आखिरी लीग मैच 02 मार्च को मिशेल सेंटनर की न्यूजीलैंड के खिलाफ है।
‘भारत का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शेड्यूल (Team India Champions Trophy 2025 Schedule)
20 फरवरी 2025 – भारत बनाम बांग्लादेश
वेन्यू: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
23 फरवरी 2025 – भारत बनाम पाकिस्तान
वेन्यू: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
2 मार्च 2025 – भारत बनाम न्यूजीलैंड
वेन्यू: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास! ऐसा कारनामा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने
IPL 2026: पहले 20 गेंदों में फिफ्टी फिर 49 गेंदों में ठोका ताबड़तोड़ शतक, मिचेल मार्श ने लखनऊ में बरपाया कहर!
IPL प्रोटोकाॅल में BCCI का बड़ा बदलाव, खिलाड़ियों के कमरों तक पहुंचने वालों पर सख्ती
14,000 T20 रन बनाने के लिए ‘किंग’ कोहली को 2 मैच लगेंगे – पूर्व भारतीय बल्लेबाज का बड़ा दवा

