Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में हुए पांच बदलाव, स्टार तेज गेंदबाज हुआ बाहर

Champions Trophy 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में हुए पांच बदलाव, स्टार तेज गेंदबाज हुआ बाहर
Australia Cricket Team (Photo Source: Getty Images)ICC Champions Trophy 2025 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को एक या दो नहीं, बल्कि पांच बड़े झटके लगे हैं। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने कुछ दिन पहले इस बात का ऐलान किया था कि चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में चार बदलाव होंगे, लेकिन आईसीसी की डेडलाइन से पहले फाइनल 15 में टीम ने एक और बदलाव करते हुए कुल पांच बदलाव किए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के साथ-साथ तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, ऑलराउंडर मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस पहले ही बाहर हो गए थे और अब फाइनल टीम की घोषणा होने से पहले टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। स्टार्क ने पर्सनल रीजन की वजह से टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लिया है।

आपको बता दें, कप्तान पैट कमिंस एंकल इंजरी, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हिप इंजरी और ऑलराउंडर मिचेल मार्श बैक इंजरी से परेशान थे, जबकि इस महीने की शुरुआत में मार्कस स्टोइनिस ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी टीम को अब करना पड़ा है। ये सभी प्लेयर्स आगामी ICC टूर्नामेंट में खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

वहीं, अब स्टार्क के टीम से हटने का मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में पांच नए खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। सीन एबॉट, बेन ड्वार्शिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन और तनवीर संघा को फाइनल फिफ्टीन में जगह मिली है। वहीं, कप्तानी स्टीव स्मिथ को सौंपी गई है।

Champions Trophy 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया का अपडेटेड स्क्वॉड

स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शिस, नैथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट और एडम जाम्पा।

আরো ताजा खबर

हर्ष दुबे और मानव सुथार को निभानी होगी बड़ी जिम्मेदारी – भारतीय क्रिकेट के ट्रांजिशन फेज पर बोले साईराज बहुतुले

Harsh Dubey, Manav Suthar advised amid transition in Indian cricket (image via X) भारतीय क्रिकेट में बदलाव का दौर चल रहा है क्योंकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा...

IND vs AFG, 2nd ODI: AFG ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, प्रिंस यादव का हुआ डेब्यू; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND vs AFG, 2nd ODI: AFG opted to bowl first (image via Getty) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच...

IND W vs NED W, Weather Report: आज के मैच में बारिश डाल सकती है खलल? पढ़ें मौसम रिपोर्ट

IND W vs NED W, Weather report (image via getty) भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज (17 जून) लीड्स के हेडिंग्ले में अपने दूसरे वर्ल्ड कप मैच में नीदरलैंड की महिला...

अर्शदीप सिंह के ‘अंधेरे’ वाले कमेंट पर छिड़ा था विवाद, PBKS के टीममेट ने बताया वायरल वीडियो का सच

PBKS Teammate Breaks Silence On Arshdeep Singh’s Controversial Remark To Tilak Varma (image via X) पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने अर्शदीप सिंह का बचाव किया है। अर्शदीप ने...