Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025 के लिए ऐसा हो सकता है भारत का स्क्वॉड-

Champions Trophy 2025 के लिए ऐसा हो सकता है भारत का स्क्वॉड-

Indian Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी का आगामी संस्करण 19 फरवरी 2025 से खेला जाना है। भारत ने राजनीतिक कारणों के चलते पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया, जिसके बाद टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जा रहा है। टीम इंडिया अपने मुकाबले यूएई में खेलेगी। टीम न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ ग्रुप-ए का हिस्सा है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका ग्रुप-बी में हैं।

भारतीय टीम ने दो बार (2002 और 2013) चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। 2017 में खेले गए पिछले संस्करण में टीम शानदार फॉर्म में थी, लेकिन उन्हें फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। आगामी संस्करण में रोहित शर्मा एंड कंपनी शानदार फॉर्म दिखाते हुए ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीमों को 12 जनवरी से पहले स्क्वॉड की घोषणा करनी है। टूर्नामेंट के लिए भारत का संभावित स्क्वॉड कैसा हो सकता है, आइए आपको बताते हैं-

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत का संभावित स्क्वॉडः

टॉप-ऑर्डरः रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत का टॉप-ऑर्डर शानदार नजर आ रहा है। कप्तान रोहित शर्मा शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ियों ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ओपनिंग करते हुए खूब रन बनाए थे। भारत को एक बैकअप ओपनर की तलाश है और यशस्वी जायसवाल से अच्छा विकल्प कोई नहीं हो सकता। वहीं, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली नंबर-3 पर नजर आएंगे। उन्होंने पिछले वनडे वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीता था।

मिडिल ऑर्डरः श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल

श्रेयस अय्यर नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। केएल राहुल और ऋषभ पंत की भी अहम जिम्मेदारी रहने वाली है। ऋषभ पंत 2022 में कार एक्सीडेंट के बाद वनडे फॉर्मेट में वापसी करते हुए नजर आएंगे। वह विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। वहीं, केएल राहुल फुलटाइम बल्लेबाज और बैकअप विकेटकीपर के विकल्प के रूप में स्क्वॉड का हिस्सा रहेंगे।

ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड में तीन ऑलराउंडरों को जगह मिल सकती है, जिसमें- हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल शामिल हैं। हार्दिक टी20 इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिखा रहे हैं, उनकी मौजूदगी से स्क्वॉड काफी ज्यादा मजबूत है। वहीं, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जो स्पिन-ऑलराउंडर है, टीम के लिए गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन की काबिलित रखते हैं।

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

गेंदबाजी यूनिट में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी है। बुमराह इस वक्त पीठ की ऐंठन की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद अब तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला हैं। वह विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल के लिए शानदार खेल दिखा रहे हैं। मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह स्क्वॉड में तीसरे और चौथे तेज गेंदबाज हैं। कुलदीप यादव भी इस वक्त फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं, वरुण चक्रवर्ती बैकअप स्पिनर हो सकते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत का स्क्वॉड-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी

আরো ताजा खबर

‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

Former SRH Batter Tirumalasetti Suman Links CSK–SRH Trade to Pat Cummins Uncertain Availability in IPL 2027 (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी 

Devon Conway (Pic SOurce-Twitter) भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें...

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...