
Champions Trophy 2025 (Image Credit- Twitter X)
Champions Trophy 2025: काफी लंबे चले घमासान के बाद आखिरकार आगामी चैंपियंस ट्राॅफी टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा पेश किए गए हाइब्रिड माॅडल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने स्वीकार कर लिया है। इसको लेकर आज 13 दिसंबर, शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जानकारी दी है।
एपेक्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद, 8 टीमों वाला पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाएगा, जबकि भारतीय क्रिकेट टीम अपने लीग मैच और अगर वह सेमीफाइनल व फाइनल में पहुंचती है, तो अपने मैच दुबई में खेलती हुई नजर आएगी।
गौरतलब है कि बीते समय में पीसीबी और बीसीसीआई के बीच हाइब्रिड माॅडल को लेकर काफी खींचातानी चली थी, लेकिन अब पीसीबी ने चैंपियंस ट्राॅफी के लिए हाइब्रिड माॅडल को स्वीकार कर लिया है, जो अगले साल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाएगा।
साथ ही यह भी पता चला है कि पीसीबी को इस प्रतिष्ठित आयोजन के विशेष मेजबानी अधिकार खोने पर कोई अतिरिक्त मुआवजा नहीं मिलेगा। इसके बजाय, पाकिस्तान 2027 के मौजूदा FTP (फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम) चक्र के समाप्त होने के बाद, आईसीसी महिला कार्यक्रम के किसी बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करता हुआ नजर आ सकता है।
दूसरी ओर, पाकिस्तान के साथ भारत सरकार के राजनीतिक रिश्तों की वजह से बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया था, कि अगर उन्हें भारत सरकार से अनुमित मिलती है, तब ही भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। लेकिन भारत सरकार से ग्रीन सिग्नल नहीं मिला, जिस वजह से बीसीसीआई ने पीसीबी और आईसीसी के सामने हाइब्रिड माॅडल का प्रस्ताव रखा, जो अब स्वीकार कर लिया गया है।
पाकिस्तान है टूर्नामेंट की गत चैंपियन
दूसरी ओर, आपको इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट के बारे में बताएं तो इसे आखिरी बार साल 2017 में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेला गया था। उस सीजन के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराकर खिताब को अपने नाम किया था।
खैर, देखने लायक बात होगी कि क्या आगामी टूर्नामेंट में गत चैंपियन पाकिस्तान अपने खिताब को बचा पाती है या नहीं?
NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े
क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच
BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल
SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

