Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: अनुभव या फॉर्म? कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती में किसे मिलेगा प्लेइंग XI में मौका?

Champions Trophy 2025 अनुभव या फॉर्म कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती में किसे मिलेगा प्लेइंग XI में मौका

Kuldeep Yadav And Varun Chakarvarthy (Pic Source-X)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इस शानदार टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को महत्वपूर्ण मैच खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इन दोनों ही टीमों के बीच मैच आईसीसी इवेंट्स में ही आयोजित किए जाते हैं। तमाम लोग यही चाहते हैं कि इन दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिले। यही नहीं भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक कई जबरदस्त मुकाबले खेले जा चुके हैं।

हालांकि टीम इंडिया के लिए बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच को जीतना भी बेहद जरूरी है। अगर टीम इंडिया अपने तीनों ही लीग मैच जीत जाती है तो वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी। टीम इंडिया के मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। फिलहाल तमाम फैंस के मन में टीम इंडिया की प्लेइंग XI को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं।

सब लोग इस चीज को लेकर काफी सोच में है कि स्पिनर के रूप में टीम में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव की जगह किसको जगह मिलेगी। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं दोनों ही खिलाड़ियों के आंकड़ों के बारे में।

कुलदीप यादव के आंकड़े बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ

कुलदीप यादव की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और अनुभवी स्पिनर की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। कुलदीप यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में चार पारी में पांच विकेट झटके हैं। उन्होंने यह विकेट 38.32 के औसत से लिए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ कुलदीप यादव की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल 54 रन पर तीन विकेट रहा है।

पाकिस्तान के खिलाफ भी कुलदीप यादव ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है। वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव ने पांच पारी में 12 विकेट झटके हैं। उन्होंने यह विकेट 14.16 के औसत से लिए हैं। यही नहीं पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव के नाम एक फाइफर भी है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 25 रन देकर 5 विकेट झटके थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी इस घातक स्पिनर ने अपनी छाप छोड़ी है।

कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 पारी में 20 विकेट झटके हैं। उनका औसत न्यूजीलैंड के खिलाफ 26.80 का है और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल 39 पर चार विकेट है। वरुण चक्रवर्ती की बात की जाए तो उन्होंने वनडे में सिर्फ एक ही मैच खेला है। वरुण चक्रवर्ती ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने इस मैच में एक विकेट हासिल किया था।

भले ही वरुण चक्रवर्ती इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है लेकिन टीम इंडिया को अगर इन तीनों ही टीमों के खिलाफ लंबे अंतर से जीत दर्ज करनी है तो उन्हें अनुभव की भी जरूरत होगी और यही वजह है कि कुलदीप यादव को वरुण चक्रवर्ती से पहले प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है।

আরো ताजा खबर

“वैभव सूर्यवंशी को ज्यादा देर बेंच पर न बैठाए टीम इंडिया”: रवि शास्त्री ने टीम मैनेजमेंट को दी चेतावनी

Ravi Shastri (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में 15 साल के...

“मैं किसी को गलत साबित करने के लिए नहीं खेलता” – न्यूजीलैंड पर पहले T20I में जीत के बाद बोले संजू सैमसन

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला गया। इस मुकाबले में...

‘जब मुझे यह रोल मिला, तो मैं बहुत खुश थी’ – टीम इंडिया की उप-कप्तान बनाए जाने पर दीप्ति शर्मा ने जताई खुशी

Deepti Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज से पहले स्मृति मंधाना...

23 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. परविंदर अवाना को जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भारत के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को क्रिकेट सलाहकार समिति...