Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: 2017 vs 2025 कितना बदला भारत का स्क्वॉड, जानें यहां-

Team India (Photo Source: Getty Images)

Champions Trophy की शुरुआत 19 फरवरी 2025 से हो रही है, पूरे 8 साल बाद टूर्नामेंट वापस लौट रहा है। भारतीय टीम ने पिछले चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन टीम को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं, पिछले आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में भारत के प्रदर्शन की बात करें तो टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

इस ऑर्टिकल के माध्यम से हम आपको चैंपियंस ट्रॉफी 2017 की तुलना में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का स्क्वॉड कितना बदला है, यह बताने वाले हैं। कौन-कौन से खिलाड़ी अभी भी टीम का हिस्सा है और कौन अंदर या बाहर है, सारी चीजों के बारे में बताते हैं-

2017 vs 2025 कितना बदला भारत का स्क्वॉड-

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भारत का स्क्वॉड-

ओपनर- शिखर धवन, रोहित शर्मा
मिडिल ऑर्डर- विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, मनीष पांडे
ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युवराज सिंह
स्पिनर- आर अश्विन
तेज गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का स्क्वॉड-

ओपनर- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल
मिडिल ऑर्डर- विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत
ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल
स्पिनर- कुलदीप यादव
तेज गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी

2017 vs 2025 क्या बदला?

1. कप्तान-

2017 में विराट कोहली ने भारत की कप्तानी की थी।
2025 में रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

2. ओपनिंग जोड़ी-

2017 में शिखर धवन और रोहित शर्मा भारत के ओपनिंग बल्लेबाज थे।
2025 में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

3. मिडिल ऑर्डर

2017 स्क्वॉड में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह जैसे दिग्गज बल्लेबाज थे।
2025 में श्रेयस अय्यर, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे शानदार बल्लेबाज भारत के पास है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में तीनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार था। विराट कोहली ने सर्वाधिक रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

4. बॉलिंग अटैक

2017 में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी मौजूद थे।
2025 में पेस अटैक में भारत के पास बुमराह, शमी, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या जैसे गेंदबाज है। जसप्रीत बुमराह इस वक्त चोटिल है, अगर वह बाहर होते हैं तो ऐसे में अर्शदीप भारत के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज के रूप में नजर आएंगे।

5. स्पिन अटैक

2017 में अश्विन और रवींद्र जडेजा भारत के प्रमुख स्पिनर थे।
2025 में भारत के पास कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल जैसे गेंदबाज है। यानी की पिच और विरोधी टीम के कॉम्बिनेशन के हिसाब के भारत के पास बहुत विकल्प है।

আরো ताजा खबर

“अभी भी यकीन नहीं हो रहा” – आयरलैंड के खिलाफ भारत की 2-0 से टी20 सीरीज हार पर रयान टेन डोएशेट का बड़ा बयान

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से टी20 सीरीज हारने के बाद कहा कि इस नतीजे...

केमार रोच ने रचा इतिहास: 300 टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें वेस्टइंडीज गेंदबाज बने

Kemar Roach (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच ने टेस्ट क्रिकेट में एक यादगार उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ...

29 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हेनरिक मलान ने आयरलैंड के हेड कोच का पद छोड़ा भारत के खिलाफ टी20आई सीरीज में आयरलैंड की ऐतिहासिक 2-0 से जीत...

SM Trends: 29 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image via X) आज ही के दिन, 29 जून 2024 को भारत ने ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले गए रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से...