
New Zealand Team (Photo Source: Getty Images)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। पूरे 8 साल बाद टूर्नामेंट वापस लौट रहा है। पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। कीवी टीम 2000 संस्करण के बाद अब तक एक भी बार ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। आगामी एडिशन में टीम भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ ग्रुप-ए में हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई वनडे सीरीज खेली गई, जिसमें शानदार खेल दिखाते हुए मिचेल सेंटनर एंड कंपनी चैंपियन बनीं। इस बीच, इस ऑर्टिकल के जरिए हम आपको चैंपियंस ट्रॉफी 2017 की तुलना में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड का स्क्वॉड कितना बदला है, यह बताने वाले हैं। कौन-कौन से खिलाड़ी अभी भी टीम का हिस्सा है और कौन अंदर या बाहर है, सारी चीजों के बारे में बताते हैं-
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में न्यूजीलैंड का स्क्वॉड-
बल्लेबाज– केन विलियमसन (कप्तान), नील ब्रूम, मार्टिन गप्टिल, रॉस टेलर
ऑलराउंडर– कोरी एंडरसन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, जेम्स नीशम, जीतन पटेल, मिचेल सैंटनर
विकेटकीपर- टॉम लैथम, ल्युक रोंची
गेंदबाज– ट्रेंट बोल्ट, मिचेल मैक्लेनघेन, एडम मिल्ने, टिम साउदी
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
बल्लेबाज- मार्क चैपमैन, विल यंग, केन विलियमसन
ऑलराउंडर- डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, माइकल ब्रेसवेल. ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ
विकेटकीपर- डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम
गेंदबाज- विलियम ओरुर्के, लॉकी फर्गूय्सन, मैट हेनरी, जैकब डफी
क्या बदला-
कप्तान
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में केन विलियमसन न्यूजीलैंड के कप्तान थे।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।
ओपनिंग जोड़ी
2017 में मार्टिन गप्टिल और ल्युक रोंची ओपनिंग बल्लेबाज थे।
2015 में डेवोन कॉनवे और विल यंग की जोड़ी ओपनिंग करते हुए नजर आएगी।
मिडिल ऑर्डर
2017 में टीम के पास केन विलियमसन, रॉस टेलर, नील ब्रूम और कोरी एंडरसन जैसे बल्लेबाज थे।
केन विलियमसन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। टीम के पास मार्क चैपमैन, और रचिन रवींद्र जैसे युवा बल्लेबाज है। और डेरिल मिचेल और मिचेल सैंटनर जैसे शानदार ऑलराउंडर भी है।
बॉलिंग अटैक
2017 में टीम के पास ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्ने, टिम साउदी और मिचेल मैक्लेनघन जैसे घातक गेंदबाज थे।
2025 संस्करण के लिए न्यूजीलैंड ने सिर्फ चार फुल टाइम गेंदबाजों विलियम ओरुर्के, लॉकी फर्गूय्सन, मैट हेनरी और जैकब डफी को स्क्वॉड में जगह दी है। इनके अलावा टीम के पास कप्तान मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ी है।
कप्तानी के दबाव में बाबर आजम प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं: वसीम अकरम
Asian Games 2026: श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारत ने जीता गोल्ड मेडल
Japan vs India: एकमात्र टी20 मैच में भारत ने जापान को 2 रनों से हराया
3 भारतीय तेज गेंदबाज जिन्हें भुला दिया गया, जानिए अब क्या कर रहे हैं?

