Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: 2006 संस्करण में कैसा था भारत का प्रदर्शन? कौन था कप्तान? जानिए यहां-

Team India (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। टीम इंडिया 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से अपने कैंपेन की शुरुआत करने वाली है। भारत ने हाल ही में इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से मात देकर शानदार फॉर्म दिखाया है। रोहित शर्मा एंड कंपनी आगामी टूर्नामेंट में भी ऐसा ही फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी और तीसरा टाइटल जीतना चाहेगी।

इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के पांचवें संस्करण में टीम का प्रदर्शन कैसा था-

8 टीमों के बीच खेला गया था चैंपियंस ट्रॉफी 2006

चैंपियंस ट्रॉफी का पांचवां संस्करण 2006 में भारत में खेला गया था, इसमें 8 देशों ने भाग लिया था। आईसीसी ODI पॉइंट्स टेबल (ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड) की पहली 6 टीमें सीधे क्वालीफाई हुई थी। वहीं, अगली चार टीमों (श्रीलंका, डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश) के बीच प्री-टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन क्वालीफाइंग राउंड खेला गया था। वेस्टइंडीज और श्रीलंका ने क्वालीफाइंड राउंड जीतकर टॉप-8 टीमों में अपनी जगह बनाई थी।

2006 संस्करण में 8 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया था। हर ग्रुप में चार टीमें थी। ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, भारत, इंग्लैंड और ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान था।

ग्रुप स्टेज राउंड के बाद बाहर हो गया था भारत

भारत ग्रुप-ए का हिस्सा था, टीम ने इंग्लैंड को पहले मुकाबले में 4 विकेट से शिकस्त दी थी। फिर टीम को अगले दो मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 विकेट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद वे बाहर हो गए।

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने 2006 संस्करण में डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज को 8 विकेट (DLS नियम) से मात देकर पहला टाइटल जीता था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2006 में भारत का स्क्वॉड-

राहुल द्रविड़ (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, दिनेश मोंगिया, मोहम्मद कैफ, मुनाफ पटेल, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, अजीत अगरकर, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), इरफान पठान, आरपी सिंह, रमेश पवार

আরো ताजा खबर

‘रोहित खुद तय करें अपना भविष्य, उन्हें सब पता है’ – हिटमैन के ODI फ्यूचर को लेकर बोले पूर्व दिग्गज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम सभी फॉर्मेट में एक अहम बदलाव के दौर से गुज़र रही है, ऐसे में अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा पर सबकी...

28 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘भारत आकर विराट कोहली से मिलना चाहता हूं’ नोवाक जोकोविच ने विंबलडन शुरू होने से पहले बताई दिल की बात टेनिस के...

IND vs IRE 2026: आकाश चोपड़ा ने दूसरे टी20 के लिए चुनी भारत की प्लेइंग XI, दो बड़े बदलाव की दी सलाह

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 34 रन की हार के बाद भारतीय टीम दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे...

‘क्या हमारी पुरुष टीम कभी विश्व कप नहीं हारी?’ – पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर्स पर भद्दे कमेंट्स करने वालों पर बरसीं सना मीर

Former Pakistan captain Sana Mir slams sexist comments over team’s performance (image via getty) पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद, टीम...