Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: 2004 संस्करण में कैसा था भारत का प्रदर्शन? जानिए पूरी कहानी-

Champions Trophy: 2004 संस्करण में कैसा था भारत का प्रदर्शन? जानिए पूरी कहानी-

IND vs PAK, Champions Trophy 2004 (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम ने पिछले साल जून में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। अब रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजरें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर कब्जा करने की है, जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है।

भारत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से चैंपियंस ट्रॉफी में अपने कैंपेन की शुरुआत करेगा। इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के चौथे संस्करण में टीम का प्रदर्शन कैसा था-

चैंपियंस ट्रॉफी 2004 में 12 टीमों ने लिया था भाग

चैंपियंस ट्रॉफी का चौथा संस्करण 2004 में इंग्लैंड में खेला गया था। इसमें 12 देशों ने भाग लिया था, जिसमें से 10 टेस्ट प्लेइंग नेशन, केन्या के साथ, जिनके पास फुल वनडे इंटरनेशनल का दर्जा था, और यूनाइटेड स्टेट्स, जो 2004 ICC सिक्स नेशन चैंलेज के विजेता थे। 12 टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया था, प्रत्येक ग्रुप में तीन टीमें थी। ग्रुप स्टेज राउंड के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थी, जिसके बाद फाइनल खेला गया था।

ग्रुप स्टेज राउंड के बाद बाहर हो गया था भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2004 में भारतीय टीम पाकिस्तान और केन्या के साथ ग्रुप-सी में थी। टीम ने पहले मुकाबले  में केन्या को 98 रनों से शिकस्त दी थी। लेकिन फिर पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई। सौरव गांगुली की कप्तानी में डिफेंडिंग चैंपियन चौथे संस्करण में अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर पाई थी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2004 में भारत का स्क्वॉड-

सौरव गांगुली (कप्तान), राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मोहम्मद कैफ, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, रोहन गावस्कर, अजीत अगरकर, युवराज सिंह, इरफान पठान, आशीष नेहरा, वीवीएस लक्ष्मण, लक्ष्मीपति बालाजी

আরো ताजा खबर

3 बड़े कारण! ऋतुराज गायकवाड़ को टीम इंडिया की टेस्ट टीम में मौका क्यों मिलना चाहिए?

3 Reasons Why Ruturaj Gaikwad Deserves a Test Call-Up (image via X) हालांकि ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपनी सीमित ओवरों की बल्लेबाजी और लीडरशिप क्षमता से...

2 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड सीरीज के लिए माहली बियर्डमैन को वापस बुलाया; फ्रेजर-मैकगर्क की टी20आई टीम में वापसी भारत में...

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने शुरुआती...