Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: सौरव गांगुली की कप्तानी में दूसरे सीजन के फाइनल में पहुंचा था भारत, जानें पूरी कहानी-

Champions Trophy सौरव गांगुली की कप्तानी में दूसरे सीजन के फाइनल में पहुंचा था भारत जानें पूरी कहानी-

Team India (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने से पहले टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। पहले दों मैचों में जीत दर्ज कर टीम ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है। कटक में खेले गए दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 119 रन की शानदार पारी खेली जिसकी बदौलत टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान का शानदार फॉर्म आगामी टूर्नामेंट से पहले अच्छा संकेत है।

भारत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से चैंपियंस ट्रॉफी में अपने कैंपेन की शुरुआत करेगा। रोहित शर्मा एंड कंपनी इस टूर्नामेंट में शुरुआत से ही विरोधियों पर हावी होना चाहेगी और ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेगी। इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे संस्करण में भारत का प्रदर्शन कैसा था-

ICC Knockout Trophy 2000: ये टीमें पहुंची थी टॉप-8 में

ICC नॉकआउट ट्रॉफी 2000 चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा संस्करण था। यह केन्या में आयोजित किया गया था। यह संस्करण भी नॉक-आउट फॉर्मेट में खेला गया था। टॉप-8 में जगह बनाने के लिए 6 लोएस्ट रैंक टीमों के बीच क्वालीफायर नॉकआउट मैच खेला गया था, जिसमें- केन्या, भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और इंग्लैंड शामिल थे। टॉप-8 में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने जगह बनाई थी। टॉप-8 टीमों के बीच चार क्वार्टर-फाइनल मैच खेले गए थे, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेला गया था।

यह भी पढ़े:- Champions Trophy: वनडे फॉर्मेट में कैसा है बांग्लादेश का रिकॉर्ड? अब तक कितने मैचों में मिली हार?

भारत ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को क्वार्टर-फाइनल में 20 रनों से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में फिर टीम ने साउथ अफ्रीका को 95 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

फाइनल में मिली न्यूजीलैंड से हार

आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी 2000 का फाइनल न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला गया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 264 रन बनाए थे। कप्तान सौरव गांगुली ने 130 गेंदों में 117 रन की पारी खेली थी। न्यूजीलैंड की टीम ने 49.4 ओवरों में 265 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 4 विकेट से जीत दर्ज की और खिताब पर कब्जा किया था।

आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी 2000 में भारत का स्क्वॉड-

सौरव गांगुली (कप्तान), राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, अजीत अगरकर, विजय दहिया (विकेटकीपर), जहीर खान, सुनील जोशी, वेंकटेश प्रसाद, युवराज सिंह, विनोद कांबली, हेमंग बदानी, श्रीधरन श्रीराम

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...

“बाबर आजम बने ‘डमी कप्तान’, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए था”: पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज राशिद लतीफ ने साधा निशाना

Rashid Latif Slams Babar Azam as ‘Dummy Captain’, Says He Should Have Resigned (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ ने बाबर आजम की कड़ी आलोचना करते हुए...

श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल और सोनल दिनुशा को शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है।...

अजीत अगरकर बने रहेंगे चीफ सेलेक्टर या होगी विदाई? BCCI के साथ जल्द हो सकती है आर-पार की बैठक

BCCI to Meet Ajit Agarkar Soon to Decide Chief Selector Future: Report (image via getty) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही अजीत अगरकर के साथ एक अहम बैठक करने...