Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy से पहले चोटिल हुए Virat Kohli, DDCA अधिकारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

दिल्ली ड्रिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) रणजी ट्रॉफी के लिए 17 जनवरी को अपने टीम का सेलेक्शन करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम की कप्तानी मिल सकती है। दिल्ली को अपना अगला मैच सौराष्ट्र के खिलाफ खेलना है। इस मैच में विराट कोहली खेलेंगे या नहीं इसको लेकर कोई भी जानाकरी सामने नहीं आई है।

23 जनवरी से सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के रणजी ट्रॉफी मैच में विराट कोहली की भागीदारी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय बल्लेबाज की गर्दन में मोच आ गई है और उन्होंने इससे बचने के लिए इंजेक्शन भी लिया है। हालांकि, DDCA का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई अपडेट नहीं मिला है।

Virat Kohli के गर्दन में आई मोच

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि, “विराट कोहली की गर्दन में मोच आ गई थी और उन्होंने इसके लिए इंजेक्शन भी लिया था। ऐसी संभावना है कि वह बचे हुए दो रणजी ट्रॉफी मैचों में से पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे और अगर डीडीसीए के चयनकर्ताओं को विराट कोहली कुछ अपडेट देते हैं तो फिर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।”

फिलहाल, कोहली के किसी न किसी चरण में दिल्ली की टीम में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है और अगर वह सौराष्ट्र के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले राजकोट में टीम के साथ ट्रेनिंग कर सकते है। दिल्ली की टीम 20 जनवरी को राजकोट के लिए रवाना होगी और टीम वहां मैच शुरू होने से पहले दो ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेगी।

DDCA के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि कोहली का नाम टीम में शामिल किए जाने की संभावना है, जिसके आगे “सब्जेक्ट टू अवेलिबिलिटी” लिखा होगा। हालांकि, अगर उन्हें आज दोपहर (17 जनवरी) अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाली मीटिंग से पहले अपडेट मिल जाती है तो स्थिति बदल सकती है। विराट अब इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए दिखेंगे, ऐसे में उस टूर्नामेंट से पहले उनका फिट होना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

‘ये क्या कर दिया तूने’: सुरेश रैना ने किया खुलासा, उनके संन्यास के तुरंत बाद रिटायरमेंट लेने पर ऐसा था एमएस धोनी का रिएक्शन

Suresh Raina Opens Up on Retiring Alongside MS Dhoni and Their Enduring Bond (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 15 अगस्त 2020 की उस भावुक...

5 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. Women’s Asia Cup 2026: यूएई ने इंडोनेशिया पर छह विकेट से आसान जीत हासिल की शुक्रवार, 4 सितंबर को दुबई में खेले गए...

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...