Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy शुरू होने से पहले भारत को लगा एक और झटका, अब कोच ने छोड़ा टीम का साथ

Champions Trophy शुरू होने से पहले भारत को लगा एक और झटका, अब कोच ने छोड़ा टीम का साथ

Morne Morkel (Pic Source-X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम इस वक्त दुबई में है और जोर-शोर से टूर्नामेंट की तैयारी कर रही है। इस बीच टीम इंडिया से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है जिसमें बताया जा रहा है कि टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल के दुबई से रवाना होने की संभावना है। वो जल्द ही दुबई छोड़कर वापस दक्षिण अफ्रीका लौटेंगे। मोर्ने मोर्केल के स्वदेश लौटने के पीछे की वजह पर्सनल इमरजेंसी है।

मोर्केल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के साथ 15 फरवरी को दुबई पहुंचे थे। वे इंग्लैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज के दौरान भारत में ही थे। यहां तक कि, 16 फरवरी को आईसीसी एकेडमी में टीम के दोपहर के अभ्यास सत्र में भी शामिल हुए। हालांकि, अब वे साउथ अफ्रीका लौट रहे हैं।

टीम इंडिया की प्रैक्टिस सेशन में मौजूद नहीं थे Morne Morkel

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की माने तो मोर्केल सोमवार (17 फरवरी) को टीम के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए। पूरा दल मौजूद था, लेकिन मोर्केल अंडर लाइट्स हुए टीम इंडिया के पहले नेट सेशन से नदारद थे। इस समय यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह टीम के साथ वापस कब जुड़ेंगे या चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहेंगे भी या नहीं।

भारतीय क्रिकेट टीम को अब एक दिन का ब्रेक मिला है। 18 फरवरी को कोई भी नेट सेशन नहीं है, लेकिन 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच से पहले 19 फरवरी को खिलाड़ी फिर से प्रैक्टिस करते नजर आ सकते हैं।

सोमवार को अभ्यास सत्र के दौरान, भारतीय खेमे की सबसे अच्छी बात यह रही कि ऋषभ पंत अपने बाएं घुटने पर बिना कोई पट्टी बांधे प्रैक्टिस के लिए पहुंचे। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज को रविवार को एक अजीबोगरीब घटना के दौरान चोट लग गई थी। पंत लंगड़ाते हुए नेट सेशन से रविवार को बाहर चले गए थे। एक दिन बाद पंत आराम से टीम बस से उतरे और फैंस से बातचीत की, ऑटोग्राफ दिए।

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...