Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: वनडे में कैसा है साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड? अब तक कितने मैचों में मिली हार?

South Africa (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ ग्रुप-बी में हैं। टीम पहला मुकाबला 21 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। पिछले संस्करण में साउथ अफ्रीका के प्रदर्शन की बात करें तो एबी डिविलियर्स की कप्तानी में टीम ग्रुप स्टेज राउंड में तीन में से सिर्फ एक ही मैच जीत पाई थी।

हाल के समय में आईसीसी टूर्नामेंट्स में साउथ अफ्रीका लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम अपनी गहरी छाप छोड़ना चाहेगी और खिताब जीतना चाहेगी।

इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि वनडे में साउथ अफ्रीका टीम का रिकॉर्ड कैसा है।

वनडे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका ने अब तक 665 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 404 में जीत और 231 में हार मिली है। टीम का विनिंग प्रतिशत 63.66 है।

मैच- 665
जीत- 404
हार- 231
टाई- 6
नो रिजल्ट- 21
विनिंग प्रतिशत- 63.66

हाईएस्ट टोटल– 439/2 बनाम वेस्टइंडीज, 18 जनवरी 2015 (वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग)

लोएस्ट टोटल–  69 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 14 दिसंबर 1993 (सिडनी)

एक पारी में सर्वाधिक रन दिए– 434/4 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 12 मार्च 2006 (वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग)

रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत- 272 रन बनाम जिम्बाब्वे, 22 अक्टूबर 2010 (विलोमूरे पार्क, बेनोनी)

हाईएस्ट सक्सेसफुल रन चेज– 438/9 (टारगेट 435) बनाम ऑस्ट्रेलिया, 12 मार्च 2006 (वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग)

रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार– 243 रन बनाम भारत, 5 नवंबर 2023 (ईडन गार्डन्स, कोलकाता)

सर्वाधिक रन- जैक्स कैलिस- 11,550 (323 मैच)

सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर– 188 गैरी कर्स्टन बनाम यूएई, 16 फरवरी 1996 (रावलपिंडी)

सर्वाधिक विकेट- शॉन पोलॉक- 387 विकेट (294 मैच)

बेस्ट बॉलिंग फिगर– इमरान ताहिर- 7/45 बनाम वेस्टइंडीज, 15 जून 2016 (वार्नर पार्क, बेस्सेटेरे)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड-

बल्लेबाज- टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, टोनी डी जोर्जी, रासी वैन डर डुसेन, डेविड मिलर

ऑलराउंडर– मार्को जेनसेन, वियान मुल्डर, कॉर्बिन बॉश

विकेटकीपर- रयान रिकेल्टन, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स

गेंदबाज- कगिसो रबाडा, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, लुंगी एन्गिडी

আরো ताजा खबर

क्रिकेट-फुटबॉल का आइकॉनिक क्रॉसओवर! भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने महान फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो से की मुलाकात

Shubman Gill meets Ronaldinho at FIFA World Cup (image via X) भारत के कप्तान शुभमन गिल ने क्रिकेट के मैदान से दूर एक यादगार पल शेयर किया, जब वे अमेरिका...

‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे आक्रामक क्रिकेट’ – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘मस्ट-विन’ मैच से पहले स्मृति मंधाना ने किए अपने इरादे साफ

India vice-captain Smriti Mandhana has promised an aggressive approach against Australia (image via getty) स्मृति मंधाना ने जोर देकर कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले महिला टी20...

Women’s T20 WC 2026: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 World Cup 2026, IND W vs AUS W: match preview (image via getty) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद अहम मुकाबले में, भारतीय महिला टीम...

28 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 World Cup 2026: आज (28 जून) भारत का मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा, जो सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से...