Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: वनडे में कैसा है न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड? अब तक कितने मैचों में मिली हार?

New Zealand Team (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज में शानदार खेल दिखाया। टीम ने सीरीज के फाइनल मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता।

न्यूजीलैंड 19 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से चैंपियंस ट्रॉफी में अपने कैंपेन की शुरुआत करेगी। पिछले संस्करण में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक था। न्यूजीलैंड ग्रुप स्टेज राउंड में तीन मैचों में सिर्फ एक ही जीत पाई थी। आगामी आईसीसी टूर्नामेंट में मिचेल सैंटनर के नेतृत्व में टीम शानदार खेल दिखाते हुए दूसरी बार ट्रॉफी उठाना चाहेगी।

इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि वनडे में इंग्लैंड टीम का रिकॉर्ड कैसा है।

वनडे में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड-

न्यूजीलैंड ने अब तक 812 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 373 में जीत और 389 में हार मिली है। टीम का विनिंग प्रतिशत 48.95 है।

मैच- 812
जीत- 373
हार- 389
टाई- 7
नो रिजल्ट- 43
विनिंग प्रतिशत- 48.95

हाईएस्ट टोटल– 402/2 बनाम आयरलैंड, 1 जुलाई 2008 (मैनोफील्ड पार्क, स्कॉटलैंड)

लोएस्ट टोटल- 64 बनाम पाकिस्तान, 15 अप्रैल 1986 (शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, यूएई)

एक पारी में सर्वाधिक रन दिए- 408/9 बनाम इंग्लैंड, 9 जून 2025 (एजबस्टन, बर्मिंघम, इंग्लैंड)

रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत- 290 रन बनाम आयरलैंड, 1 जुलाई 2008 (मैनोफील्ड पार्क, स्कॉटलैंड)

हाईएस्ट सक्सेसफुल रन चेज– 348/6 बनाम भारत 5 फरवरी 2020, (सेडन पार्क, हेमिल्टन)

रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार– 215 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 20 अप्रैल 2007 (नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट जॉर्ज, ग्रेनेडा)

सर्वाधिक रन- रॉस टेलर- 8697 रन (236 मैच), औसत- 47.55, शतक- 21, अर्धशतक- 51

सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर– मार्टिन गप्टिल- 237 बनाम वेस्टइंडीज, 21 मार्च 2015 (वेलिंग्टन)

सर्वाधिक विकेट- डेनियल विटोरी- 297 (291 मैच)

बेस्ट बॉलिंग फिगर– टिम साउदी- 7/33 बनाम इंग्लैंड, 20 फरवरी 2015, (वेलिंग्टन)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड का स्क्वॉड-

बल्लेबाज- मार्क चैपमैन, विल यंग, केन विलियमसन

ऑलराउंडर- डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, माइकल ब्रेसवेल. ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ

विकेटकीपर- डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम

गेंदबाज- विलियम ओरुर्के, लॉकी फर्गूय्सन, मैट हेनरी, जैकब डफी

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: वर्ल्ड कप में आयरलैंड का बड़ा उलटफेर, वेस्टइंडीज को हराकर खत्म किया 12 साल का सूखा

Women’s T20 WC 2026: Ireland has finally won in the Women’s Twenty20 World Cup (image via getty) विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार (27 जून) को इतिहास रचा गया,...

क्रिकेट-फुटबॉल का आइकॉनिक क्रॉसओवर! भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने महान फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो से की मुलाकात

Shubman Gill meets Ronaldinho at FIFA World Cup (image via X) भारत के कप्तान शुभमन गिल ने क्रिकेट के मैदान से दूर एक यादगार पल शेयर किया, जब वे अमेरिका...

‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे आक्रामक क्रिकेट’ – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘मस्ट-विन’ मैच से पहले स्मृति मंधाना ने किए अपने इरादे साफ

India vice-captain Smriti Mandhana has promised an aggressive approach against Australia (image via getty) स्मृति मंधाना ने जोर देकर कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले महिला टी20...

Women’s T20 WC 2026: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 World Cup 2026, IND W vs AUS W: match preview (image via getty) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद अहम मुकाबले में, भारतीय महिला टीम...