Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: वनडे में कैसा है अफगानिस्तान के कप्तान का रिकॉर्ड? व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी डालें नजर-

Champions Trophy वनडे में कैसा है अफगानिस्तान के कप्तान का रिकॉर्ड व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी डालें नजर-

Hashmatullah Shahidi (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ ग्रुप-बी का हिस्सा है। टीम पहला मुकाबला 21 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार खेल दिखाया था, आगामी टूर्नामेंट में भी टीम इसे दोहराना चाहेगी।

अफगानिस्तान के इस ऐतिहासिक पहले चैंपियंस ट्रॉफी में हश्मततुल्लाह शाहिदी टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आइए आपको बताते हैं कि वनडे में कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड कैसा है, साथ ही उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में भी बताते हैं-

यह भी पढ़े:- Champions Trophy: वनडे में कैसा है अफगानिस्तान का रिकॉर्ड? अब तक कितने मैचों में मिली हार?

कप्तान के तौर पर हश्मतुल्लाह शाहिदी के आंकडें-

हश्मतुल्लाह शाहिदी ने अब तक 46 वनडे मैचों में अफगानिस्तान की कप्तानी की है, जिनमें उन्हें 23 में जीत और 21 में हार का सामना करना पड़ा है। उनका विनिंग प्रतिशत 57.62 है।

मैच जीत हार टाई ड्रॉ नो रिजल्ट- विनिंग प्रतिशत
46 23 21 1 0 2 57.62

 

वनडे में हश्मतुल्लाह शाहिदी का प्रदर्शन

हश्मतुल्लाह शाहिदी ने वनडे में अफगानिस्तान के लिए 87 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 33.93 की औसत, 67.98 की स्ट्राइक रेट से 2375 रन बनाए हैं, जिसमें 22 अर्धशतक शामिल है।

मैच 87
पारी 85
रन 2375
हाईएस्ट स्कोर 97
औसत 33.93
स्ट्राइक रेट 67.98
अर्धशतक 50
शतक 0

 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगानिस्तान का स्क्वॉड-

हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान

रिजर्व: दरविश रसूली, नांग्याल खरोती, बिलाल सामी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान का शेड्यूल

21 फरवरी, बनाम साउथ अफ्रीका, कराची (2ः30 बजे से भारतीय समयानुसार)

26 फरवरी, बनाम इंग्लैंड, लाहौर (2ः30 बजे से भारतीय समयानुसार)

28 फरवरी, बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर (2ः30 बजे से भारतीय समयानुसार)

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...