Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: “मैं जो कुछ पढ़ रहा हूं उसमें…”, वसीम अकरम को उम्मीद है कि भारत जरूर करेगा पाकिस्तान का दौरा

Wasim Akram (Photo Source: X)

ICC Champions Trophy 2025 अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान में खेला जाना है। PCB पूरे 18 साल के अंतराल के बाद आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। वहीं, भारत सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान का दौरा नहीं करता है। ऐसे में वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेगा या नहीं इस पर अभी भी सवाल बना हुआ है।

बीसीसीआई ने अब तक पाकिस्तान जाने और टूर्नामेंट में टीम इंडिया के भाग लेने को लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है। बता दें कि एशिया कप 2023, बीसीसीआई की मांग के कारण ही पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला गया था।

इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम का मानना है कि भारतीय टीम पाकिस्तान में हॉस्पिटिलैटी का आनंद उठाएगी, क्योंकि उनके स्टार खिलाड़ियों की पाकिस्तान में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

उनकी बहुत अच्छी तरह से देखभाल की जाएगी- वसीम अकरम

ESPNcricinfo के अनुसार वसीम अकरम ने बताया,

मुझे लगता है कि मैं जो कुछ भी पढ़ रहा हूं, उसमें भारत सरकार और बीसीसीआई की ओर से सकारात्मक संकेत हैं। मैंने कहीं पढ़ा है कि वे अपने सभी खेल लाहौर में खेलेंगे। वे संभवतः लाहौर आएंगे और उसी रात वापस चले जाएंगे। मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं, बशर्ते भारत सहज हो। और मैं आपसे वादा कर सकता हूं कि उनकी बहुत अच्छी तरह से देखभाल की जाएगी। मेरा मतलब है, विराट कोहली, रोहित शर्मा, [हार्दिक] पांड्या, सूर्यकुमार यादव जैसे भारतीय क्रिकेटरों के पाकिस्तान में फैंस हैं। युवा क्रिकेट फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

आपको बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट ने बीसीसीआई को प्रस्ताव दिया है कि टीम इंडिया अपने सभी मैच लाहौर में खेलेगी। बोर्ड ने पूरी सुरक्षा का आश्वासन भी दिया है, साथ ही यह भी कहा है कि लाहौर में हर मैच खत्म करने के बाद टीम चंडीगढ़ वापस लौटेगी। इसके अलावा, अगर भारत टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल का स्थान बदलकर लाहौर कर दिया जाएगा।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का कहना है कि,

अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन हमारी नीति यह है कि अंतरराष्ट्रीय दौरों के लिए हम हमेशा सरकार की अनुमति लेते हैं। यह सरकार पर निर्भर करता है कि वह तय करे कि हमारी टीम को किसी देश में जाना चाहिए या नहीं।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...