Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में दिखा भारत का दबदबा

Shikhar Dhawan (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है। लगभग आठ साल के अंतराल के बाद यह टूर्नामेंट खेला जा रहा है। 1998 में आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी के नाम से पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हुई थी और उसके बाद से अभी तक आठ बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है।

आपको बता दें कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया ने दो – दो बार टूर्नामेंट पर कब्जा किया है, वहीं दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान ने एक-एक बार खिताब जीता है। वहीं अगर चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो टॉप 10 में दो भारतीय बल्लेबाजों का नाम शामिल है और पहले स्थान पर पूर्व भारतीय ओपनर मौजूद हैं।

ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में हम आपको उन टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं।

5. सईद अनवर (पाकिस्तान) – 2 शतक

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सईद अनवर के नाम चैंपियंस ट्रॉफी में दो शतक मौजूद हैं। अनवर ने चार मैचों में ही दो शतक की मदद से 289 रन बनाए थे। 2000 में अनवर ने श्रीलंका के खिलाफ 134 गेंदों में 105 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी और उसके बाद 2000 के ही सेमीफाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 115 गेंदों में 104 रन बनाए लेकिन उस मैच में पाकिस्तान को करारी हार मिली थी।

4. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 3 शतक

वेस्टइंडीज के धाकड़ ओपनर क्रिस गेल ने चैंपियंस ट्रॉफी के 17 मैचों में तीन शतक की मदद से सबसे ज्यादा 791 रन बनाये हैं। 2006 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 128 गेंदों में 101 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 135 गेंदों में 133 रन की बेहतरीन नाबाद पारी खेली थी। 2006 में बांग्लादेश के खिलाफ गेल ने 118 गेंदों में नाबाद 104 रन बनाए थे।

3. सौरव गांगुली (भारत) – 3 शतक

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सौरव गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी के 13 मैच में तीन शतक के साथ 665 रन बनाए हैं। गांगुली ने 2000 के आईसीसी नॉकआउट के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 142 गेंदों में मैच विनिंग 141 रनों की नाबाद पारी खेली थी। 2000 के ही फाइनल में गांगुली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 130 गेंदों में 117 रनों की एक और शानदार पारी खेली थी लेकिन उस मैच में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके बाद 2002 चैंपियंस ट्रॉफी में सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ 109 गेंदों में 117 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी और टीम की जीत में अहम योगदान दिया था।

2. हर्शल गिब्स (दक्षिण अफ्रीका) – 3 शतक

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओपनर हर्शल गिब्स का भी चैंपियंस ट्रॉफी में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 10 मैच खेले जिसमें से उन्होंने तीन में शतक लगाए हैं। इन 10 मैचों में गिब्स ने 460 रन बनाये थे। गिब्स ने 2002 में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में 119 गेंदों में 116 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी लेकिन उनके रिटायर्ड हर्ट होने के बाद टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले 2002 में ही केन्या के खिलाफ गिब्स ने 126 गेंदों में 116 रन की पारी खेली थी। 2004 में गिब्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 135 गेंदों में 101 रनों की शतकीय पारी खेली थी लेकिन उस मैच में दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

1. शिखर धवन (भारत) – 3 शतक

भारत की तरफ से चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है। गब्बर के नाम से मशहूर धवन ने इस टूर्नामेंट में 10 मैचों में 701 रन बनाए थे, जिसमें से उनके नाम सबसे ज्यादा तीन शतक का रिकॉर्ड भी दर्ज है। धवन ने 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 94 गेंदों में 114 रनों की शतकीय पारी खेली थी और टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया था। इसके बाद 2013 में ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 गेंदों में 102 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी। 2017 में धवन ने श्रीलंका के खिलाफ 128 गेंदों में 125 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी लेकिन भारतीय टीम को बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद हार मिली थी।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...