
Sourav Ganguly
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने में अब महज कुछ ही दिनों का वक्त बाकी रह गया है। यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जाएगा। दरअसल टीम इंडिया ने टूर्नामेंट खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था। इसी वजह से आईसीसी को ये फार्मूला अपनाना पड़ा है। अब टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मैच दुबई में खेलेगी।
1998 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी उम्दा रहा है। टीम इंडिया दो बार ट्रॉफी जीत चुकी है। चैंपियंस ट्रॉफी के पिछले संस्करण में भी भारत फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन खिताबी जंग में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस आर्टिकल में हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
Champions Trophy में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
1) सौरव गांगुली
Sourav Ganguly
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज सौरव गांगुली हैं। पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने 13 मैचों में 665 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 17 छक्के निकले। वहीं, इसमें 3 शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं।
2) क्रिस गेल
Chris Gayle (Image Credit- Twitter X)
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले गेल ने चैंपियंस ट्रॉफी में 17 मैचों में 15 छक्के लगाए।
Duleep Trophy 2026: कप्तान तिलक वर्मा का जोरदार प्रदर्शन, साउथ जोन ने फाइनल में मारी एंट्री; नॉर्थ जोन को 7 विकेट हराया
SM Trends: 2 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए नहीं मिली भारतीय टीम में जगह तो Krunal Pandya का सोशल मीडिया पर छलका दर्द!
माइकल हसी ने ठुकराया इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच ऑफर, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में जारी रखेंगे सेवाएं

