Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज टॉप पर

Sourav Ganguly

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने में अब महज कुछ ही दिनों का वक्त बाकी रह गया है। यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जाएगा। दरअसल टीम इंडिया ने टूर्नामेंट खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था। इसी वजह से आईसीसी को ये फार्मूला अपनाना पड़ा है। अब टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मैच दुबई में खेलेगी।

1998 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी उम्दा रहा है। टीम इंडिया दो बार ट्रॉफी जीत चुकी है। चैंपियंस ट्रॉफी के पिछले संस्करण में भी भारत फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन खिताबी जंग में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस आर्टिकल में हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

Champions Trophy में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

1) सौरव गांगुली

Sourav Ganguly

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज सौरव गांगुली हैं। पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने 13 मैचों में 665 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 17 छक्के निकले। वहीं, इसमें 3 शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं।

2) क्रिस गेल

Chris Gayle (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए  पहचाने जाने वाले गेल ने चैंपियंस ट्रॉफी में 17 मैचों में 15 छक्के लगाए।

3) इयोन मॉर्गन

Eoin Morgan (Photo Source: IPL/BCCI)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने चैंपियंस ट्रॉफी में 13 मैच खेले। उन्होंने इस दौरान 14 सिक्स लगाए थे।

4) शेन वॉटसन

Shane Watson World Cup 2015. (Photo by Mark Kolbe/Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर शेन वॉटसन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में 17 मैचों में 12 सिक्स लगाए हैं।

5) पॉल कॉलिंगवुड

Paul Collingwood. (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड सूची में पांचवें पायदान पर हैं। वह चैंपियंस ट्रॉफी में 11 मैचों में उतरे और 11 छक्के जड़े।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम 

Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच 28 जून, रविवार...

IRE vs IND: आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को दूसरे टी20 में 1 रन से हराकर टी20 सीरीज को 2-0 से किया अपने नाम 

Ireland vs India, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और आयरलैंड के बीच जारी दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा व आखिरी मैच 28 जून, रविवार को बेलफास्ट...

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Ben Stokes (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड के खिलाफ नाॅटिंघम ट्रेंट ब्रिज में जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच, इंग्लिश ऑलराउंडर व कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने इंटरनेशनल क्रिकेट...

IND vs IRE: तिलक वर्मा पर भड़के मोहम्मद कैफ, कहा- खराब खेलोगे तो बाहर हो जाओगे

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने 21 गेंदों में सिर्फ...