Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को लगा बड़ा झटका, एक और दिग्गज हुआ चोटिल

Champions Trophy के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को लगा बड़ा झटका, एक और दिग्गज हुआ चोटिल
Australia Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के अनुसार, श्रीलंका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड इन कप्तान स्टीव स्मिथ इस समय कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं। स्मिथ इस सप्ताह के अंत में दुबई में प्री-टूर कैंप में शामिल होने की उम्मीद है। दाएं हाथ के बल्लेबाज को चोट तब लगी जब स्मिथ शुक्रवार को बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए फील्डिंग कर रहे थे और उन्हें अपने दाहिने हाथ पर कोहनी ब्रेस पहने देखा गया था।

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चोट के कारण नियमित कप्तान पैट कमिंस और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा इन दोनों दिग्गजों के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने पर भी सवाल है। ऐसे में अब स्टीव स्मिथ का चोटिल होना कंगारू टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है।

Steve Smith के चोटिल होने से बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें

स्मिथ के हाथ में चोटने लगे से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि टीम के तीन बड़े खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज और फिर महत्वपूर्ण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले चोटिल हो गए हैं। फिलहाल, कोडस्पोर्ट्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मिथ एक एक्सपर्ट से मिलेंगे और उसके बाद ही उनकी चोट की गंभीरता का पता चल सकेगा।

स्टीव स्मिथ के लिए मौजूदा प्लान यह है कि वे अगले सप्ताह दुबई में ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़कर 29 जनवरी से शुरू होने वाली श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे। यदि स्मिथ की चोट गंभीर है, तो बोर्ड स्मिथ को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए तरोताजा रखने के लिए इस सीरीज से बाहर कर देगा। उस स्थिति में, उप-कप्तान बनाए गए ट्रैविस हेड टीम की कमान संभालेंगे।

पैट कमिंस और हेजलवुड पहले से ही इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन दोनों चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में चुने गए हैं। 19 फरवरी से आईसीसी इवेंट शुरू होने वाला है। यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के आधार पर पाकिस्तान और UAE में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...