Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy के लिए परिवार के साथ नहीं जा पाएंगे टीम इंडिया के प्लेयर्स

Team India (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के परिवार साथ नहीं जा पाएंगे। दरअसल बीसीसीआई की नई ट्रैवल पॉलिसी पहली बार इस टूर्नामेंट से लागू हो रही है। भारतीय टीम को पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में खेलना है, जिसके बाद 23 फरवरी को उनका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। वहीं भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला 2 मार्च को खेलेगा।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम सारे मैच दुबई में खेलेगी जबकि बाकी टूर्नामेंट का आयोजन 19 फरवरी से पाकिस्तान के तीन शहरों में होगा। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च को है, यह दौरा 3 हफ्तों से कम समय का ही है जिसमें बीसीसीआई खिलाड़ियों के परिवार को साथ जाने की अनुमति नहीं देगा। नई नीति के तहत 45 दिन या उससे लंबे दौरे पर ही परिवार खिलाड़ियों के साथ अधिकतम दो सप्ताह के लिये जा सकता है।

BCCI ने हाल ही में लागू की थी नई ट्रैवल पॉलिसी

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से बोर्ड के एक सूत्र ने कहा कि, ‘‘अगर कुछ बदलता है तो बात अलग है लेकिन अभी तो खिलाड़ियों के साथ उनका परिवार नहीं जा रहा। एक सीनियर खिलाड़ी ने इसके बारे में पूछा था लेकिन उसे बताया गया कि नई नीति का पालन किया जायेगा।’’

बीसीसीआई की नीति में कहा गया है, ‘‘विदेश दौरे पर 45 दिन या अधिक समय भारत से बाहर रहने पर खिलाड़ी की पत्नी और बच्चे (18 वर्ष से कम उम्र के) अधिकतम दो सप्ताह के लिये साथ रह सकते हैं। इस नीति से अलग जाने पर उन्हें कोच, कप्तान और जीएम परिचालन से अनुमति लेनी होगी। इससे इतर अवधि के लिये खर्च भी बीसीसीआई नहीं उठायेगा।’’

আরো ताजा खबर

‘रोहित खुद तय करें अपना भविष्य, उन्हें सब पता है’ – हिटमैन के ODI फ्यूचर को लेकर बोले पूर्व दिग्गज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम सभी फॉर्मेट में एक अहम बदलाव के दौर से गुज़र रही है, ऐसे में अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा पर सबकी...

28 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘भारत आकर विराट कोहली से मिलना चाहता हूं’ नोवाक जोकोविच ने विंबलडन शुरू होने से पहले बताई दिल की बात टेनिस के...

IND vs IRE 2026: आकाश चोपड़ा ने दूसरे टी20 के लिए चुनी भारत की प्लेइंग XI, दो बड़े बदलाव की दी सलाह

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 34 रन की हार के बाद भारतीय टीम दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे...

‘क्या हमारी पुरुष टीम कभी विश्व कप नहीं हारी?’ – पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर्स पर भद्दे कमेंट्स करने वालों पर बरसीं सना मीर

Former Pakistan captain Sana Mir slams sexist comments over team’s performance (image via getty) पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद, टीम...