
Champions Trophy (Photo Source: X)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग ले रही है सभी आठ टीमों ने अपने स्क्वॉड का एलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पहला मैच 19 फरवरी को खेला जाएगा और फाइनल मुकाबला 9 मार्च को होगा। यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट के आधार पर खेला जाएगा लेकिन वनडे वर्ल्ड कप की तुलना में इस टूर्नामेंट में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। वनडे वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें भाग लेती है, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 8 टीमों के बीच खेला जाता है।
इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे कि, इस टूर्नामेंट में आठ टीमें क्यों खेलती है? चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीमें कैसे क्वालीफाई करती है और उनका क्वालिफिकेशन सिनेरियो क्या होता है।
Champions Trophy 2025 qualification scenarios: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कैसे क्वालीफाई करती है टीमें
आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कुल 8 टीमें क्वालीफाई करती हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हुए वनडे वर्ल्ड कप के प्वाइंट्स टेबल में टॉप 8 पर रहने वाली टीमें चैंपियंस ट्रॉफी खेलती हैं, जिसमें होस्ट भी शामिल होता है। होस्ट को हटाकर बाकी 7 टीमों को वर्ल्ड कप के प्वाइंट्स टेबल में टॉप-8 पर रहना होता है।
2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम टॉप-8 में खुद को नहीं रख पाई थी। श्रीलंकाई टीम ने वर्ल्ड कप का अंत नौंवें स्थान पर रहकर किया था। इसके अलावा वेस्टइंडीज़, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे जैसी टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए ही क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। इस तरह से यह तमाम टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं।
2023 वनडे वर्ल्ड कप के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी थी। उसके बाद बाकी के अन्य टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई किया था। आपको बता दें कि, 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी अभी पाकिस्तान के पास है।
कौन-कौन सी टीमों ने किया क्वालाफाई?
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान (मेजबान), अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने क्वालीफाई किया है।
‘सबसे पहले संजू पर गिरेगी गाज’ – आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा का बयान
“अब और लड़ने की हिम्मत नहीं बची…” – बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाले संन्यास के पीछे की वजह बताई
29 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ दीप्ति शर्मा का नाम, महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

