Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy की तैयारियों में जुटे KL Rahul, फिटनेस पर काम करते हुए नजर आए

KL Rahul (Image Credit- Instagram)

Champions Trophy 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है, जहां इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में KL Rahul को भी जगह मिली है। दूसरी ओर अब साल के सबसे बड़े टूर्मामेंट के लिए केएल ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली है।

टी20 टीम से कट चुका है KL Rahul का पत्ता

एक तरफ KL Rahul टीम इंडिया से लगातार वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन इस खिलाड़ी को भारतीय टीम से टी20 क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिलता है। केएल राहुल ने भारतीय टीम से अपना आखिरी टी20 मैच साल 2022 में खेला था, ये मैच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सेमीफाइनल मैच था और उसके बाद उनको इस प्रारूप में नहीं चुना गया है।

KL Rahul ने शुरू कर दी वाइट बॉल क्रिकेट की तैयारी

*टीम इंडिया के बल्लेबाज KL Rahul का सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया सामने।
*जहां इस वीडियो में बल्लेबाज केएल राहुल मैदान पर दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
*राहुल का ये वीडियो मुंबई का है, Champions Trophy और वनडे सीरीज की तैयारी कर रहे हैं।
*खबरों के अनुसार विराट कोहली की तरह राहुल भी शायद ही रणजी ट्रॉफी का मैच खेले इस बार।

ये वीडियो सामने आया है KL Rahul का

Mumbai is the temple of cricket, every player comes to Mumbai, no matter which state he belongs.❤️🔥

KL Rahul was seen running in MCA today pic.twitter.com/J7eoGRGRwY

— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) January 17, 2025

टीम इंडिया कुछ इस प्रकार है Champions Trophy 2025 के लिए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कई बड़े नाम गायब हैं टीम इंडिया से

Champions Trophy 2025 के लिए जिस टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, उसमें कई बड़े नाम गायब हैं। जहां टीम में ना तो विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू को जगह दी गई है ना ही तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का चयन हुआ है, दूसरी ओर ईशान किशन और चहल भी इस टीम का हिस्सा नहीं है। वहीं शमी और कुलदीप यादव की वनडे क्रिकेट में वापसी हुई है, ये दोनों ही खिलाड़ी चोटिल थे। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लदेश से होगा, उसके बाद टीम 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। वहीं भारतीय टीम का तीसरा मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा, वैसे रोहित की टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। वैसे टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है, जिसका पहला मैच पाकिस्तान और कीवी टीम के बीच होगा।

আরো ताजा खबर

‘ये क्या कर दिया तूने’: सुरेश रैना ने किया खुलासा, उनके संन्यास के तुरंत बाद रिटायरमेंट लेने पर ऐसा था एमएस धोनी का रिएक्शन

Suresh Raina Opens Up on Retiring Alongside MS Dhoni and Their Enduring Bond (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 15 अगस्त 2020 की उस भावुक...

5 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. Women’s Asia Cup 2026: यूएई ने इंडोनेशिया पर छह विकेट से आसान जीत हासिल की शुक्रवार, 4 सितंबर को दुबई में खेले गए...

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...